मठ मसौली विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2015 1:34 AM
शिवहर : जिले के तरियानी प्रखंड स्थित रामदेव रामभजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय कुमार ने किया. खेल प्रभारी प्राचार्य सह सचिव नवीन कुमार की देखरेख में हुई. शारीरिक शिक्षक कृष्णनंदन राय व सहायक शिक्षक सुबोध कुमार सिंह ने […]
शिवहर : जिले के तरियानी प्रखंड स्थित रामदेव रामभजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय कुमार ने किया. खेल प्रभारी प्राचार्य सह सचिव नवीन कुमार की देखरेख में हुई.
शारीरिक शिक्षक कृष्णनंदन राय व सहायक शिक्षक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि कबड्डी खेल में बालिका वर्ग में पिंकी, विनीता, मनीषा,पूजा, गुंजा,काजल व अनिता विजेता रहीं. बालक वर्ग में मंदीप, फिरोज आलम, विकास, अवनीश, रत्नेश, लालमोहन व लखिंदर विजेता रहे. प्रतियोगिता 25 दिसंबर तक चलेगी. मौके पर लालबाबू राय, हरिकिशोर राय, नंदकिशोर राय, लक्ष्मीनारायण साह, नंदकिशोर प्रसाद व जयमंगल साह समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










