हकमारी करनेवाले हुए बेनकाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2015 2:11 AM
परिहार : प्रखंड में गरीबों के निवाला की हकमारी की बात काफी पुरानी है. इस लूट में कौन-कौन लोग शामिल हैं, वे लोग बेनकाब हो गये हैं. बुधवार को प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति की बैठक चल रही थी. विधायक गायत्री देवी ने एमओ से पूछा कि अंत्योदय योजना का अनाज गरीबों को नहीं मिलता […]
परिहार : प्रखंड में गरीबों के निवाला की हकमारी की बात काफी पुरानी है. इस लूट में कौन-कौन लोग शामिल हैं, वे लोग बेनकाब हो गये हैं. बुधवार को प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति की बैठक चल रही थी.
विधायक गायत्री देवी ने एमओ से पूछा कि अंत्योदय योजना का अनाज गरीबों को नहीं मिलता है? इस सवाल का जवाब देते, इससे पूर्व दूसरे सवाल के जवाब में एमओ ने आपूर्ति व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी और ऊपर से नीचे तक के तमाम अधिकारियों को कठघरे में खड़ा कर दिया. बैठक में हंगामा भी हुआ. सदस्य आक्रोशित हो गये. एमओ की बात जनप्रतिनिधियों को काफी तीखी लगी. वे लोग बैठक से जाने को तैयार हो गये. बीडीओ निरंजन कुमार ने समझाबुझा कर सब को शांत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










