सारण: तरैया में धूमधाम से मनाया गया लालू प्रसाद का 79वां जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने काटा केक

Published by : Vikash Jha Updated At : 11 Jun 2026 7:59 PM

विज्ञापन

लालू प्रसाद का जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता

Saran News: सारण के तरैया में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 79वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया. इस मौके पर केक काटकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई.

विज्ञापन

Saran News (मनोज कुमार की रिपोर्ट): सारण जिले के तरैया प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के प्रखंड और पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान केक काटकर उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की गई.

प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम

तरैया-अमनौर एसएच-104 के किनारे स्थित शाहनेवाजपुर में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मो. आजाद उर्फ टनटन के आवास सह राजद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मो. अलाउद्दीन कादरी ने किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि लालू प्रसाद गरीबों, शोषितों और वंचितों की आवाज रहे हैं तथा सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया है.

मौके पर मौजूद रहे कई नेता और कार्यकर्ता

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां मनाईं और उनके बेहतर स्वास्थ्य तथा लंबी उम्र की कामना की. मौके पर अमरनाथ सिंह, रविंद्र राय, अखिलेश यादव, भिखारी राय, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मो. आजाद उर्फ टनटन, दरोगा राम समेत अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read: सारण: दिघवारा में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन