सारण: दिघवारा में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Saran News: सारण के दिघवारा थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक बिजली मिस्त्री का काम करता था और अपने पीछे पत्नी व चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है.
Saran News (अमित की रिपोर्ट): सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. मृतक की पहचान कुरैया पंचायत के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी स्व. हरि सिंह के 32 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार सिंह उर्फ दारोगा कुमार के रूप में हुई है. युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पत्नी प्रियंका सहित चार छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.
खेत में लगे ट्रांसफार्मर के स्टे वायर की चपेट में आया युवक
स्थानीय लोगों के अनुसार सुधीर कुमार सिंह किसी काम से खेत की ओर गया था. इसी दौरान वह खेत में लगे ट्रांसफार्मर के स्टे वायर में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बिजली मिस्त्री का काम करता था मृतक
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि सुधीर उर्फ दारोगा बिजली मिस्त्री का काम करता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी असामयिक मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
Also Read: दिघवारा में वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










