saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 11 Jun 2026 6:05 AM

विज्ञापन

छपरा सदर अस्पताल

saran news : सारण जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, शहर में आज कौन से कार्यक्रम होंगे, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.

विज्ञापन

saran news : आज के मुख्य कार्यक्रम

  • कृषि विभाग की समीक्षा बैठक: जिला मुख्यालय में आज जिलाधिकारी कृषि विभाग के सभी आला पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सरकारी योजनाओं की प्रगति की जांच की जायेगी.
  • लोजपा (रामविलास) की सांगठनिक बैठक: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक करेंगे, जिसमें संगठन विस्तार पर चर्चा होगी।
  • नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर: शहर के मासूमगंज इलाके में आज स्थानीय निवासियों के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोग मुफ्त डॉक्टरी परामर्श ले सकेंगे.

सदर अस्पताल : आज का ओपीडी शेड्यूल

यदि आप या आपके परिवार में कोई बीमार है, तो आज सदर अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग में इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

सर्जरी विभाग : डॉ अमन कुमार

आर्थोपेडिक्स (हड्डी रोग) : डॉ सुरेंद्र महतो

चाइल्ड (बाल रोग विशेषज्ञ) : डॉ संदीप कुमार

इएनटी (कान, नाक और गला) : डॉ संजीव गुप्ता

महत्वपूर्ण नोट: ओपीडी में डॉक्टरों से परामर्श के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह आठ बजे से ही शुरू हो जायेगा. समय पर पहुंचकर अपनी पर्ची अवश्य कटा लें.

बिजली संकट के लिए ‘हेल्पलाइन नंबर’

शहर में इस भीषण गर्मी के बीच यदि आपके इलाके में बिजली की समस्या, ट्रिपिंग या फॉल्ट होता है, तो बिजली विभाग द्वारा जारी बिजली सहायता नंबर: 9264456408 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

सारण के प्रसिद्ध मंदिरों में ‘दर्शन और आरती’ का समय

यदि आप आज सारण जिले के विभिन्न ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे हैं, तो पट खुलने और आरती का समय नोट कर लें.

1. बाबा हरिहरनाथ मंदिर (सोनपुर)

पट खुलने का समय:प्रातः चार बजे से रात्रि 08:30 बजे तक

मंगला आरती:प्रातः पांच बजे

2. मां अंबिका भवानी मंदिर (दिघवारा)

पट खुलने का समय:प्रातः चार बजे से रात्रि 08:30 बजे तक

सुबह की आरती:प्रातः 05:00 बजे।

3. द्वारकाधीश मंदिर (नैनी, सारण)

पट खुलने का समय:प्रातः 06 :30 बजे से रात्रि नौ बजे तक

सुबह की आरती:प्रातः सात बजे

4. मारुति मानस मंदिर (छपरा)

पट खुलने का समय : प्रातः छह बजे से रात्रि नौ बजे तक

सुबह की आरती : प्रातः छह बजे

5. प्रसिद्ध बाबा धर्मनाथ मंदिर (छपरा)

पट खुलने का समय:प्रातः 04:30 बजे से रात नौ बजे तक

सुबह की आरती:प्रातः 05:30 बजे।

6. शिव शक्ति मंदिर (प्रभुनाथ नगर, छपरा)

पट खुलने का समय:प्रातः छह बजे से रात्रि आठ बजे तक

सुबह की आरती:प्रातः 06:45 बजे।

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन