बारिश में मढ़ौरा की सड़कें बनीं मुसीबत, गोला रोड पर कीचड़ में फंसी कार

Author Manokamna Singh|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
फंसे वाहन को ट्रैक्टर से धक्का देकर गड्ढे से निकालते हुए

फंसे वाहन को ट्रैक्टर से धक्का देकर गड्ढे से निकालते हुए

Saran News : मढ़ौरा नगर पंचायत क्षेत्र में बरसात ने सड़कों का हाल बेहाल कर दिया है। बारिश के कारण गड्ढों को भरने के प्रयास विफल हो रहे हैं, जिससे गोला रोड पर गाड़ियां कीचड़ में फंस रही हैं। जल निकासी की समस्या ने जनता की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन

Saran News : बरसात का मौसम शुरू होते ही मढ़ौरा नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए नगर पंचायत द्वारा शुरू की गई कवायद लगातार हो रही बारिश के कारण बेअसर साबित हो रही है. सड़कों पर डाली गई राबिश और ईंट के टुकड़ों पर पानी व कीचड़ जमा होने से वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

गोला रोड पर कीचड़ में फंसी चारपहिया गाड़ी

शनिवार शाम मढ़ौरा के गोला रोड पर राबिश और ईंट के टुकड़ों से भरी जर्जर सड़क पर एक चारपहिया वाहन गहरे कीचड़ में फंस गया. वाहन को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत की, लेकिन सफलता नहीं मिली. बाद में ट्रैक्टर की मदद से वाहन को किसी तरह बाहर निकाला गया.

जल निकासी नहीं होने से बढ़ी समस्या

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन ने बरसात शुरू होने से पहले जल निकासी और नालों की सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया. इसके कारण हल्की बारिश में भी सड़कों पर जलजमाव हो जाता है. सड़क पर फैले राबिश और कीचड़ की वजह से दोपहिया वाहन चालक भी आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं.

सड़क मरम्मत और जलभराव दूर करने का दावा

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र ने बताया कि स्थिति को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. सड़क की मरम्मत और जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में कार्य चल रहा है. उन्होंने कहा कि नगरवासियों की परेशानियों को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : सीवान हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 लोगों को साजिशकर्ता के रूप में किया चिन्हित, पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा का भी नाम दर्ज



विज्ञापन
Manokamna Singh

लेखक के बारे में

By Manokamna Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन