अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक सुलभ न्याय पहुंचाना : धरनीधर सिंह

Author Nadim ahmad|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित परिषद के पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saran News : अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने और भारतीय मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। बैठक में नई जिला कार्यसमिति की घोषणा भी की गई।

विज्ञापन

Saran News : अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक रविवार को विधि मंडल परिसर में आयोजित की गई. बैठक में परिषद के उद्देश्यों, न्यायिक मूल्यों और नई जिला कार्यसमिति के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई.

विज्ञापन

अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना परिषद का उद्देश्य

बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री धरनीधर सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुलभ न्याय पहुंचाना, भारतीय जीवन मूल्यों का संरक्षण एवं पुनरुद्धार करना तथा अधिवक्ताओं के बीच राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है.

न्यायिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति पर दिया गया जोर

प्रदेश उपाध्यक्ष अमोद कुमार सिंह ने कहा कि परिषद संविधान के अनुरूप भारतीय संस्कृति, नागरिक अधिकारों और न्यायिक मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए सतत कार्य कर रही है. वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार झा ने अधिवक्ताओं और न्यायपालिका के कार्यों में उच्च आदर्श, नैतिकता और पेशेवर गरिमा बनाए रखने पर बल दिया.

नई जिला कार्यसमिति की हुई घोषणा

बैठक की अध्यक्षता श्याम किशोर मिश्रा ने की, जबकि संचालन प्रदेश मंत्री महेश प्रसाद और नित्यानंद तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर नई जिला कार्यसमिति की घोषणा भी की गई. सर्वसम्मति से श्याम किशोर मिश्रा को जिलाध्यक्ष, रामकिशोर ठाकुर एवं मुनमुन शर्मा को उपाध्यक्ष, देवव्रत सिंह को कोषाध्यक्ष, चंद्रशेखर सिंह को जिला महामंत्री, अभय कुमार मिश्रा को संयोजक, आशीष बच्चन को सहसंयोजक, बजरंगी सिंह को महामंत्री, सरोज कुमारी को महिला जिलाध्यक्ष, नित्यानंद तिवारी को सिविल कोर्ट इकाई अध्यक्ष तथा प्रिय रंजन सिंह को विभाग संयोजक मनोनीत किया गया.

बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे मौजूद

बैठक में अधिवक्ता प्रकाश रंजन निकू, समीर मिश्रा, कुमारी गुड्डी जायसवाल, अनिल सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे.

Also Read : सीवान हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 लोगों को साजिशकर्ता के रूप में किया चिन्हित, पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा का भी नाम दर्ज



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन