छपरा EVM वेयरहाउस में फायर फाइटिंग प्रशिक्षण, सुरक्षा कर्मियों को सिखाये गये अग्निशमन यंत्र चलाने के तरीके

Updated:
विज्ञापन

फायर फाइटिंग डिस्टिंग्यूसर का प्रशिक्षण प्राप्त करते उप निर्वाचन पदाधिकारी, राजनीति दल के प्रतिनिधि व कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छपरा EVM वेयरहाउस में अग्निशमन यंत्रों के संचालन का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया. सुरक्षाकर्मियों और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इसका उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है.

विज्ञापन

Saran News : ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को फायर फाइटिंग प्रशिक्षण आयोजित किया गया. जिला अग्निशमन पदाधिकारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में वेयरहाउस में प्रतिनियुक्त पुलिस बल, सुरक्षा कर्मियों और निर्वाचन कर्मियों को आपात स्थिति में अग्निशमन यंत्रों के इस्तेमाल की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया.

विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रोशन कुमार ने कहा कि ईवीएम बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण निर्वाचन सामग्री है. इसकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. ऐसे में वेयरहाउस में लगे अग्निशमन उपकरणों के संचालन और रखरखाव की जानकारी सुरक्षा में तैनात प्रत्येक कर्मी को होना जरूरी है, ताकि आग जैसी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके.

CO2 और पाउडर फायर डिस्टिंग्विशर चलाने का दिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन दल के कर्मियों ने CO2 और पाउडर फायर डिस्टिंग्विशर के सही इस्तेमाल की जानकारी दी. कर्मियों को अग्निशमन यंत्रों के रखरखाव, उनकी कार्यशीलता अवधि की जांच और आपात स्थिति में इस्तेमाल करने का व्यावहारिक तरीका भी बताया गया.

आग लगने की स्थिति में शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने के उपायों की भी जानकारी दी गयी, ताकि अग्निशमन दल के पहुंचने से पहले संभावित नुकसान को कम किया जा सके.

शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण

जिला अग्निशमन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने कहा कि आग लगने की घटना में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं. समय पर अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर बड़े नुकसान को रोका जा सकता है. उन्होंने कर्मियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से घर और प्रतिष्ठानों में भी फायर डिस्टिंग्विशर रखने की अपील की.

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

प्रशिक्षण के दौरान राजद के उपेंद्र यादव, जदयू के ई. प्रभाष शंकर, लोजपा (रा) के मृत्युंजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल, वेयरहाउस के नोडल अधिकारी सह उप नगर आयुक्त अरशद इमाम, निर्वाचन शाखा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी विनय चौधरी, नाजिर सतीश कुमार, लिपिक अशोक कुमार पासवान समेत विकास कुमार, प्रसन्नजीत कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह और वेयरहाउस में प्रतिनियुक्त पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

फायर फाइटिंग डिस्टिंग्यूसर का प्रशिक्षण प्राप्त करते उप निर्वाचन पदाधिकारी, राजनीति दल के प्रतिनिधि व कर्मी  | Prabhat Khabar Network
फायर फाइटिंग डिस्टिंग्यूसर का प्रशिक्षण प्राप्त करते उप निर्वाचन पदाधिकारी, राजनीति दल के प्रतिनिधि व कर्मी | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन