दिघवारा में वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
Madhubani News jaynagar-ssb-seizes-216-litre-nepali-liquor-smuggler-arrested

गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक फोटो

Saran News: सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप जांच देखकर भाग रहे ईशूपुर निवासी निरंजन कुमार को पुलिस ने दबोचा. आरोपी के पास बाइक के कोई वैध कागजात नहीं मिले और उसने स्वीकार किया कि यह चोरी की बाइक है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

Saran News (दिघवारा से अमित की रिपोर्ट): सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इस अभियान के तहत रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप तैनात पुलिस बल को देखकर एक मोटरसाइकिल सवार अचानक अपना वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा. उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया.

पूछताछ में हुई आरोपी की पहचान, नहीं मिले कागजात

पुलिस अभिरक्षा में लिए गए युवक की पहचान दिघवारा थाना क्षेत्र के ईशूपुर निवासी मेघा मांझी के पुत्र निरंजन कुमार के रूप में की गई है. पुलिस द्वारा जब मोटरसाइकिल के स्वामित्व से संबंधित आवश्यक कागजात की मांग की गई, तो उक्त युवक कोई भी वैध दस्तावेज या रसीद प्रस्तुत करने में पूरी तरह असमर्थ रहा.

दियारा क्षेत्र से कम कीमत पर खरीदी थी चोरी की बाइक

कड़ाई से की गई पूछताछ के क्रम में युवक ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है, जिसे उसने दियारा क्षेत्र से बेहद कम कीमत पर खरीदा था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस संबंध में दिघवारा थाना कांड संख्या-239/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: JPU के छात्रों के लिए अंतिम मौका, स्नातक नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन