सोनपुर में रेलकर्मियों ने 42 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा किट और लंबित भत्ते के भुगतान की मांग

Updated:
विज्ञापन
नोट: फोटो नंबर 28 सीएचपी 2 है कैप्सन होगा-प्रदर्शन करते रेलकर्मी  | Prabhat Khabar Network

प्रदर्शन करते रेलकर्मी

Saran News: ऑल रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने मंडल प्रशासन को 42 सूत्री मांगपत्र सौंपा है. इसमें टीटीई के लिए नई मशीन, यात्रा भत्ता एरियर, और कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ी प्रमुख मांगें शामिल हैं.

विज्ञापन

Saran News: ऑल रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने रेलवे कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंडल प्रशासन को 42 सूत्री मांगपत्र सौंपा. संगठन के मंडल सचिव संदीप पासवान ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि कार्य क्षमता के साथ-साथ रेल परिचालन की सुरक्षा में भी सुधार हो सके.

टीटीई को नई हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन देने की मांग

संगठन की ओर से सौंपे गये ज्ञापन में सभी टिकट जांच कर्मचारियों यानी टीटीई को नई हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठायी गयी है. इसके अलावा नियमानुसार 25 प्रतिशत बढ़ी हुई यात्रा भत्ता दर का 1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक का लंबित एरियर तत्काल भुगतान करने की मांग की गयी.

संगठन ने कहा कि कर्मचारियों के लंबित वित्तीय मामलों का समय पर निष्पादन होने से उन्हें राहत मिलेगी और कार्य के प्रति उनका मनोबल भी बढ़ेगा.

हमाल कैडर के कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश रद्द करने की मांग

ज्ञापन में वाणिज्य विभाग के हमाल कैडर के कर्मचारियों को अन्य विभागों में भेजे जाने के आदेश को निरस्त करने की मांग भी की गयी है. संगठन ने इन कर्मचारियों को वाणिज्य विभाग में ही कोरियर सहित अन्य उपयुक्त पदों पर पदस्थापित करने की मांग की.

वहीं, इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी संगठन ने कई मांगें रखीं. कर्मचारियों को सेफ्टी शू, हैंड ग्लव्स और अन्य जरूरी सुरक्षा किट उपलब्ध कराने की मांग की गयी, ताकि कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके.

बरबट्टा रेलवे कॉलोनी में जलजमाव का स्थायी समाधान

रेल कर्मचारियों ने सोनपुर स्थित बरबट्टा रेलवे कॉलोनी में जलजमाव की गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग भी मंडल प्रशासन के समक्ष रखी. संगठन का कहना है कि जलजमाव के कारण रेलकर्मियों और उनके परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

इसके अलावा मुजफ्फरपुर-कर्पूरीग्राम सेक्शन से सोनपुर मंडल में स्थानांतरण के लिए विकल्प देने वाले कर्मचारियों का स्थानांतरण शीघ्र प्रभाव से सोनपुर मंडल में करने की मांग की गयी.

कर्मचारियों के कार्यहित और सुरक्षा से जुड़ी हैं मांगें

मंडल सचिव संदीप पासवान ने कहा कि संगठन की ओर से उठायी गयी सभी मांगें रेल कर्मचारियों के कार्यहित, सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने मंडल प्रशासन से मांगों पर सकारात्मक और शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया.

संगठन ने उम्मीद जतायी कि मंडल प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठायेगा.

Also Read: सरकारी FIR वापस होगी, लेकिन निजी FIR में फंसे छात्रों का क्या? नेहा बोरा ने बिहार सरकार से की ये मांग


विज्ञापन
Chandrashekhar Saran

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Saran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन