सारण के अमनौर में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू, विद्यार्थियों को सिखाये जाएंगे सेवा और नेतृत्व के गुर

Updated:
विज्ञापन
फोटो, कार्यक्रम में शामिल प्रशिक्षक  | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में शामिल प्रशिक्षक

सारण में भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आरके ग्लोबल स्कूल, सलखुआ में हुआ. यह शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और जीवनोपयोगी कौशल सिखाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.

विज्ञापन

Saran News: भारत स्काउट एवं गाइड, सारण के तत्वावधान में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा, सारण के पत्र के आलोक में मंगलवार को आरके ग्लोबल स्कूल, सलखुआ, अमनौर में प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ. शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, टीम भावना और राष्ट्रभक्ति जैसे जीवनोपयोगी गुणों का विकास करना है.

दीप प्रज्वलित कर हुआ शिविर का उद्घाटन

प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन जिला आयुक्त (स्काउट) अरुण परासर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमनौर विमला कुमारी, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अमन राज, विद्यालय की निदेशक संगीता सिंह एवं प्रबंधक रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण की सशक्त पाठशाला है. इसके माध्यम से बच्चों में अनुशासन, समयपालन, नेतृत्व, सेवा, सहयोग, आत्मविश्वास, साहस और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है.

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण देना भी जरूरी है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बन सकें.

प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन का भी प्रशिक्षण

शिविर के दौरान प्रशिक्षुओं को स्काउट प्रतिज्ञा एवं नियम, ध्वज शिष्टाचार, स्काउट संकेत एवं सलामी, गांठें एवं बंधन, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, तंबू निर्माण एवं शिविर कौशल सहित विभिन्न विषयों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा.

इसके अलावा टोली पद्धति, खेल एवं सामूहिक गतिविधियां, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक सेवा, राष्ट्रभक्ति तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया जायेगा.

प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करने के साथ ही कठिन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने की दक्षता बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा.

प्रशिक्षकों ने संभाली प्रशिक्षण की जिम्मेदारी

प्रशिक्षण शिविर का संचालन जिला प्रशिक्षक प्रणव सिंह एवं आशुतोष कुमार कर रहे हैं. वहीं शिविर सहायक आलोक राज, नोडल टीचर नेहा तिवारी एवं आनंद यादव प्रशिक्षण व्यवस्था और विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


विज्ञापन
Prabhat Kiran Himanshu

लेखक के बारे में

By Prabhat Kiran Himanshu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन