घर में चल रहा था चोरी की बाइकों का खेल, छापेमारी में चेसिस, इंजन और दर्जनों पुर्जे बरामद

Updated:
विज्ञापन

सहयोगियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से चोरी की गाड़ियां खरीदते थे

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मन्नपुर गांव में पुलिस ने एक बड़े चोरी की मोटरसाइकिल के रैकेट का खुलासा किया है. गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी में पुलिस ने बड़ी संख्या में बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Motorcycle Theft Racket: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिसवा खरार पंचायत के मन्नपुर गांव में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में बाइक के पार्ट्स और पुर्जे बरामद किए हैं. इस कार्रवाई में बंका महतो को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मन्नपुर गांव में छापेमारी की गई. तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों के पार्ट्स बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया.

बरामद सामग्री की जांच शुरू कर दी गई है.

प्रारंभिक जांच में क्या सामने आया?

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बंका महतो और तेरस महतो अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कथित तौर पर चोरी की गाड़ियां खरीदते थे. इसके बाद मोटरसाइकिलों को अलग-अलग हिस्सों में खोलकर उनके पुर्जे बाजार में बेचे जाते थे.

पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ?

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में मोटरसाइकिलों के पुर्जे बरामद किए हैं. इनमें शामिल हैं—

  • 8 चेसिस
  • 2 इंजन
  • 10 टंकी
  • 11 साइलेंसर
  • 4 चक्के
  • 3 लेग गार्ड
  • 23 शॉकर

इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स और पुर्जे भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष विनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, राम प्रसाद महतो, रंजीत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही मामले में फरार अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी जारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन