तरैया में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और झमाझम बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिली राहत

Updated:
विज्ञापन
Saran Weather Update:

तरैया बाजार में सुबह में छाये बादल

Saran Weather Update: तरैया में हुई सुबह की बूंदाबांदी ने न सिर्फ लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, बल्कि किसानों की उम्मीदों को भी नई ऊर्जा दी है. मौसम के इस सुखद बदलाव से पूरे क्षेत्र में राहत और खुशी का माहौल देखने को मिला. अब लोगों की निगाहें आने वाले दिनों की बारिश पर टिकी हुई हैं.

विज्ञापन

तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Saran Weather Update:
सारण जिले के तरैया प्रखंड में गुरुवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली. सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी और आसमान में छाए काले बादलों ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई. कई दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों ने सुहाने मौसम का भरपूर आनंद लिया. वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश किसी राहत भरी खबर से कम नहीं रही.

सुबह की बारिश ने बदल दिया पूरे इलाके का मौसम

गुरुवार सुबह तरैया और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू होते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया. आसमान में घने काले बादल छा गए और वातावरण में ठंडक घुल गई. बूंदाबांदी के कारण लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली. पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं का असर बना हुआ था. दोपहर के समय घर से निकलना तक मुश्किल हो गया था. बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम हो गई थी. ऐसे में सुबह की हल्की बारिश लोगों के लिए राहत का बड़ा कारण बनी.

मॉर्निंग वॉक करने वालों ने उठाया सुहाने मौसम का आनंद

सुबह हुई बारिश और ठंडी हवाओं के बीच मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी. फिजिकल तैयारी करने वाले युवक-युवतियों ने भी मौसम का भरपूर आनंद लिया. बूंदाबांदी के कारण वातावरण काफी खुशनुमा और ताजगी भरा महसूस हुआ. हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई. गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली और सुबह के समय सड़कों पर निकलने वाले लोगों ने मौसम के इस बदलाव का स्वागत किया. कई लोगों ने इसे मानसून की आहट बताया.

किसानों के लिए राहत की खबर

बारिश और बादलों को देखकर किसानों के चेहरे भी खिल उठे. किसानों का कहना है कि हल्की बारिश से खेतों में नमी आ गई है, जिससे धान की खेती की तैयारी में मदद मिलेगी. अब किसान धान के बिचड़े डालने की तैयारी में जुट जाएंगे. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार समय पर होने वाली हल्की बारिश खेती के लिए लाभदायक होती है. इससे खेतों की नमी बनी रहती है और धान समेत अन्य फसलों की बुआई की तैयारी आसान हो जाती है. किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और बारिश होगी.

Also Read: saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन