अभियोजन ने दिये दो आवेदन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन स्थित विद्यालय में हुए मिड डे मील हादसा मामले में अभियोजन की ओर से कोर्ट के समक्ष दो आवेदन दिये गये हैं. वहीं, बचाव पक्ष द्वारा अभियोजन के आवेदन का प्रतिउत्तर भी दिया गया है. दोनों आवेदनों पर आठ फरवरी को सुनवाई की जायेगी. अभियोजन से मिली जानकारी के […]
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन स्थित विद्यालय में हुए मिड डे मील हादसा मामले में अभियोजन की ओर से कोर्ट के समक्ष दो आवेदन दिये गये हैं. वहीं, बचाव पक्ष द्वारा अभियोजन के आवेदन का प्रतिउत्तर भी दिया गया है. दोनों आवेदनों पर आठ फरवरी को सुनवाई की जायेगी.
अभियोजन से मिली जानकारी के अनुसार, लोक अभियोजक सुरेंद्रनाथ सिंह ने पहला आवेदन अपने साक्षियों के नाम वापस लेने को लेकर दिया है, जिसमें उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया है कि साक्षियों की सूची में दो साक्षी पुष्पेंद्र झा और वीरेंद्र कुमार वर्मा का नाम वे वापस ले रहे हैं. इनकी गवाही नहीं करायी जाये.
वहीं, दूसरा आवेदन गंडामन हादसा मामले में आरोपित बनाये गये अर्जुन राय के हस्ताक्षर को विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक से सत्यापित कराया जाये, ताकि स्पष्ट हो सके कि गोपालगंज के सिधवलिया भारत शूगर मिल से आरोपित द्वारा खरीदे गये मोनोक्रोटोफाॅस, जिसकी विक्रय पंजी पर उनके हस्ताक्षर हैं या किसी अन्य के हैं.
इस आवेदन के प्रति उत्तर में बचाव पक्ष के अधिवक्ता भोला प्रसाद ने कहा है कि
अभियोजन द्वारा दिया गया, यह आवेदन पोषनीय नहीं, बल्कि खारिज करने योग्य है. इस आवेदन को खारिज किया जाये. न्यायाधीश ने दोनों पक्षों के आवेदन को विचार के लिए अपने पास रखा है. इन आवेदनों पर आठ फरवरी को सुनवाई करने का आदेश दिया गया है.
शुक्रवार को गंडामन हादसा मामले के सत्रवाद संख्या 811/13 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में साक्ष्य के लिए तिथि निर्धारित की गयी थी, परंतु अभियोजन द्वारा किसी साक्ष्य को प्रस्तुत नहीं किया जा सका. वहीं, मामले में आरोपित मीना देवी और अर्जुन राय को मंडल कारा से कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










