खाना बनाते समय जलने से महिला की गयी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : जिले के कोपा थाना क्षेत्र के अनवल गांव में खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. आग से झुलसी महिला को उपचार के लिए परिजन सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया. सदर अस्पताल पहुंचने के […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : जिले के कोपा थाना क्षेत्र के अनवल गांव में खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. आग से झुलसी महिला को उपचार के लिए परिजन सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया. सदर अस्पताल पहुंचने के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया.
मृत महिला पिंटू यादव की पत्नी उर्मिला देवी बतायी जाती है. इस संबंध में मृतका के भाई पिंटू राय के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इसमें कहा गया है कि उर्मिला देवी खाना बना रही थी, इसी दौरान उसके शरीर में आग लगने से वह झुलस गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया. कोपा थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










