छपरा में मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : शहर के साहेबगंज सोनारपट्टी स्थित बनारसी दास मंदिर से राम-जानकी, लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि, चोरी की घटना मंदिर की संपत्ति के विवाद से जुड़े होने की पुलिस ने आशंका जतायी है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. नगर थानाध्यक्ष […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : शहर के साहेबगंज सोनारपट्टी स्थित बनारसी दास मंदिर से राम-जानकी, लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि, चोरी की घटना मंदिर की संपत्ति के विवाद से जुड़े होने की पुलिस ने आशंका जतायी है.
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि पुजारी द्वारा दी गयी सूचना के बाद मामले की जांच की गयी, जिसमें मंदिर का दरवाजा खुला पाया गया और राम, लक्ष्मण व सीता की मूर्तियां गायब थीं. मंदिर के पुजारी त्रिवेणी दास उर्फ सकल बाबा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह चार बजे जब वह सो कर उठे तो, पाया कि मंदिर का दरवाजा खुला पड़ा है और मंदिर के अंदर जाकर देखा, तो तीनों मूर्तियां गायब थीं.
दूसरे पुजारी संत द्वारिका नंदन दास उर्फ सियाराम दास के अनुसार, मंदिर में स्थापित तीनों मूर्तियां अष्टधातु की थीं. उनका वजन 15 से 18 किलोग्राम था. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी मंदिर के दानपात्र से रुपये की चोरी कर ली गयी थी. चोरी गयीं मूर्तियों की कीमत लाखों रुपये होने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










