दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर का रिजल्ट जारी, 9165 कैंडिडेट्स पास

Published by :Ravi Mallick
Published at :29 Apr 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
SSC Delhi Police Constable Driver Result 2026

सांकेतिक फोटो (Canva)

SSC Delhi Police Constable Driver Result 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस एग्जाम में कुल 9165 कैंडिडेट्स पास हुए हैं.

विज्ञापन

SSC Delhi Police Constable Driver Result 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है. इस बार कुल 9165 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है. जिन कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

SSC Delhi Police Constable Driver Result 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब Delhi Police Constable Driver Result 2026 लिंक को खोलें.
  • रिजल्ट PDF स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
  • अगर आपका नाम या रोल नंबर सूची में है, तो आप परीक्षा में सफल माने जाएंगे.
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी अपने पास सुरक्षित रख लें.

SSC Delhi Police Constable Driver Result 2026 Check Here

कुल कितनी वैकेंसी थी?

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026 (SSC Delhi Police Constable Driver Result 2026) के तहत कुल 737 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. इसमें जनरल वर्ग के लिए 351 पद, EWS के लिए 73 पद, OBC के लिए 170 पद, SC वर्ग के लिए 87 पद और ST वर्ग के लिए 56 पद निर्धारित किए गए थे.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2025 तय की गई थी. फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 रखी गई थी.

फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 23 से 25 अक्टूबर 2025 तक खुली थी. इसके बाद सेल्फ स्लॉट बुकिंग 5 से 10 दिसंबर 2025 तक हुई. परीक्षा 16 और 17 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी. एडमिट कार्ड 14 दिसंबर 2025 को जारी हुआ था और आंसर की 31 दिसंबर 2025 को उपलब्ध कराई गई थी.

यह भी पढ़ें: खत्म हुआ 2 साल का इंतजार, यूपी JE का एडमिट कार्ड जारी, 4612 पदों पर वैकेंसी

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola