BPSC ने ऑडिटर के 102 पद का रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

लैपटाॅप चलाते हुए लड़के की AI जनरेटेड फोटो

BPSC Auditor Pre Result 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने Auditor के 102 पदों के लिए आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 22 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

BPSC Auditor Pre Result 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने Auditor पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्री परीक्षा (Prelims) का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बारे में BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी गई है. आइए इस बारे में और अधिक डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

BPSC Auditor Pre Result Update 2026: जानिए कब जारी हुआ रिजल्ट?

कमीशन ने 22 अगस्त 2026 को BPSC Auditor Pre Result 2026 जारी कर दिया है. बता दें कि BPSC Auditor भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस 5 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 26 फरवरी 2026 तक थी. इसी तारीख तक फीस जमा करना था. इसके बाद कमीशन ने 5 जुलाई 2026 को Auditor पदों के लिए प्री परीक्षा आयोजित की थी.

BPSC Auditor Pre Result 2026 Official Notification Check Here

BPSC Auditor Recruitment 2026: कुल कितने पद?

इस भर्ती अभियान के जरिए Auditor के कुल 102 पदों को भरा जाएगा. इनमें General कैटेगरी के लिए 58 पद, EWS कैटेगरी के लिए 10 पद, EBC कैटेगरी के लिए 9 पद, BC कैटेगरी के लिए 7 पद, BC-Female कैटेगरी के लिए 3 पद और SC कैटेगरी के लिए 14 पद शामिल हैं.

BPSC Auditor के लिए क्या थी एलिजिबिलिटी?

ऑडिटर पद के लिए कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री होना जरूरी है. डिग्री में काॅमर्स, इकोनॉमिक्स, स्टैटिक्स या मैथ्स में से कोई एक विषय होना चाहिए. इसके अलावा CA, CS या Finance में MBA जैसी प्रोफेशनल योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स भी निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते थे.

ये भी पढ़ें: BPSC TRE-4 में किस विषय में कितने पद? 32388 शिक्षक भर्ती की पूरी जानकारी, जानें आवेदन से परीक्षा तक सबकुछ

BPSC Auditor Recruitment 2026: क्या है एज लिमिट?

इस पद के लिए कैंडिडेट की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम एज लिमिट Gen कैटेगरी के मेल कैंडिडे के लिए 37 वर्ष होनी चाहिए. वहीं Gen कैटेगरी की महिला तथा BC/EBC वर्ग के मेल और फीमेल कैंडिडेट के लिए 40 वर्ष और SC/ST वर्ग के मेल और फीमेल महिला कैंडिडेट के लिए 42 वर्ष थी.

ये भी पढ़ें: टीआरई 4 परीक्षा पर छात्रों का गुस्सा जारी, मुख्यमंत्री ने बुलाई अहम बैठक, आज हो सकता है बड़ा फैसला

BPSC Auditor Pre Result 2026: ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर “BPSC Auditor Pre Result 2026” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • अब स्क्रीन पर रिजल्ट का आधिकारिक PDF खुलेगा.
  • इसमें अपना रोल नंबर या अन्य जरूरी जानकारी देखकर रिजल्ट चेक करें
  • इसे भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

BPSC Auditor Selection Process: कैसे होता है सिलेक्शन?

  • रीटेन एग्जाम
  • डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

ये भी पढ़ें: BPSC 71वीं के लिए आंसर शीट डाउनलोड करने का मौका, इस दिन तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola