HPSC PGT Final Result 2026 Out: 1672 पदों का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन

लैपटाॅप पर अपना रिजल्ट देखकर खुश होती लड़की की AI जनरेटेड फोटो

HPSC PGT Computer Sci Final Result 2026: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने PGT Computer Science के 1672 पदों का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स HPSC की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें, एज लिमिट और एप्लिकेशन फीस की पूरी जानकारी यहां देखें.

विज्ञापन

HPSC PGT Computer Sci Final Result 2026: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) कंप्यूटर साइंस भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे अपना फाइनल रिजल्ट HPSC की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

HPSC PGT Final Result 2026: कब हुआ फाइनल रिजल्ट जारी?

HPSC ने PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती का फाइनल रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर 21 अगस्त 2026 को जारी किया है. बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू की थी, जो 9 मार्च 2026 तक जारी थी. इसके बाद कमीशन की ओर से 17 मई 2026 को परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 मई 2026 को जारी किया गया था, जबकि परीक्षा का रिजल्ट 4 जुलाई 2026 को जारी किया गया था.

HPSC PGT Computer Sci Final Result 2026 Official Notification Check Here

HPSC PGT Vacancy and Eligibility 2026: कितनी है वैकेंसी और एलिजिबिलिटी?

HPSC की इस भर्ती के माध्यम से PGT Computer Science के कुल 1672 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. वहीं भर्ती में शामिल कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए. कैंडिडेट्स के पास MSc Computer Science, MCA, BE, BTech in Computer Science, Computer Engineering या Information Technology में डिग्री होनी चाहिए और निर्धारित योग्यता के अनुसार कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. इसके साथ ही कैंडिडेट्स का HTET या STET पास होना भी आवश्यक है.

ये भी पढ़ें: HPSC HCS Exam 2024: एचपीएससी एचसीएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु, ऐसे करें अप्लाई

HPSC PGT Computer Science Age Limit: क्या होनी चाहिए एज लिमिट?

इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम एज लिमिट 42 वर्ष निर्धारित की गई थी. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के भर्ती नियमों के अनुसार एज लिमिट में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: HPSC: 237 लेक्चरर के लिए निकली भर्ती, 42 साल के हैं तो भी कर सकते हैं आवेदन

How To Check Result: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आपको हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना हाेगा.
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर नाेटिस सेक्शन में जाना होगा.
  • नोटिस सेक्शन में Result-2 PGT in Subject of Computer Science ऑप्शन मिलेगा.
  • इसपर क्लिक करने के बाद नोटिफिकेशन ओपन होगा.
  • इसमें दी गई जानकारी के अनुसार आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Note: इस बारे में और अधिक जानकारी आप HPSC की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in विजिट करके देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: MPPSC PCS Exam 2026: मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें डिटेल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola