CBSE ने PGT और TGT Tier 2 परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें डिटेल में

Updated:
विज्ञापन

लैपटाॅप पर CBSE के लोगो के साथ AI जनरेटेड फोटो

KVS NVS Result 2026: CBSE ने KVS, NVS और EMRS भर्ती परीक्षा के Tier 2 रिजल्ट जारी कर दिए हैं. फिलहाल PGT Economics, PGT History और TGT Work Experience पदों के परिणाम घोषित हुए हैं. उम्मीदवार अपने कैंडिडेट लॉगिन के जरिए रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

KVS NVS Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने KVS, NVS और EMRS भर्ती परीक्षा से जुड़े Tier-II Recruitment परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं. बोर्ड की ओर से X पर अपने ऑफिशियल पेज के माध्यम पर प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है. प्रेस रिजीज के अनुसार 20 अगस्त 2026 को कुछ पदों के Tier-II परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं. कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस अपने आवेदन पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकते हैं.

विज्ञापन

Result Released: इन पदों के लिए जारी हुआ रिजल्ट

CBSE ने फिलहाल PGT (Economics), PGT (History) और TGT (Work Experience) पदों के Tier-II परीक्षा परिणाम जारी किए हैं. बताया गया है कि कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी के जरिए लॉगिन कर परिणाम देखने की सुविधा दी गई है.

Interview Posts: इंटरव्यू वाले पदों के लिए आगे क्या होगा?

जिन पदों की सिलेक्शन प्रोसेस में इंटरव्यू शामिल है, उनके लिए जारी रिजल्ट कैंडिडेट्स की इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति दर्शाएगा. बोर्ड ने बताया है कि इन पदों की सिलेक्शन प्रोसेस अभी जारी है. अंतिम परिणाम प्रकाशित होने के बाद 15 दिनों के भीतर कैंडिडेट्स के लिए मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं, जिन पदों की सिलेक्शन प्रोसेस में इंटरव्यू शामिल नहीं है, उनके लिए Tier-II रिजल्ट के साथ संबंधित कैंडिडेट लॉगिन में उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: झारखंड के प्राइवेट स्कूलों में भी होगी संताली भाषा की पढ़ाई, जानें कब से शुरू होगी क्लास

Select Preference: जानिए इसके बारे में

जिन पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडिडेट्स को पद या संस्थान के संबंध में preference देने की आवश्यकता है, वे अपने लॉगिन के माध्यम से निर्धारित अवधि के भीतर preference जमा कर सकते हैं. कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि preference भरते समय सभी विकल्पों को ध्यान से जांच लें.

Note: इस बारे में और आधिक जानकारी के लिए आप X पर CBSE की ओर से जारी प्रेस रिलीज में देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ​CBSE थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, पूछा- 'क्या स्कूलों में 23 भाषाएं पढ़ाने की क्षमता है' ​


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola