कोलकाता होटल अग्निकांड : दुर्गा पूजा की खरीदारी के 7 घंटे बाद बांग्लादेशी पत्रकार और पत्नी-बेटे की मौत
बांग्लादेशी पत्रकार देबाशीष दत्त और उनकी पत्नी.
Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित लॉज में आग लगने से बांग्लादेशी पत्रकार देबाशीष दत्त समेत उनके परिवार के 4 लोगों की मौत. न्यू मार्केट से दुर्गा पूजा की शॉपिंग के बाद रुके थे लॉज में. सुबह-सुबह हो गया हादसा.
Kolkata Hotel Fire: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट (Free School Street) के शिखा इन (Shikha Inn) लॉज में बुधवार तड़के लगी भीषण आग ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले 8 लोगों में बांग्लादेश के कुश्तिया (Kushtia) निवासी पत्रकार देबाशीष दत्त, उनकी पत्नी अफसाना, उनका 3 साल का बेटा स्वर्णशीष और ससुर अकरम अली शामिल हैं. हादसे से महज 7 घंटे पहले यह परिवार कोलकाता के मशहूर न्यू मार्केट की गलियों में दुर्गा पूजा के लिए नये कपड़ों की खरीदारी कर रहा था.
इलाज और खरीदारी के लिए भारत आये थे देबाशीष
बांग्लादेशी समाचार पत्र और टीवी चैनल में कार्यरत पत्रकार देबाशीष दत्ता अपने परिवार और ससुर अकरम अली के इलाज के सिलसिले में भारत आये थे. वे बेंगलुरु में जांच कराने के बाद सोमवार को कोलकाता पहुंचे थे. बुधवार को नारायण अस्पताल में डॉक्टर से मिलने वाले थे.
दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं
मंगलवार रात करीब 9:30 बजे देबाशीष ने बांग्लादेश में रह रहे अपने माता-पिता और 10 वर्षीय बेटी देबोलीना से फोन पर बात कर खरीदारी की खुशियां साझा की थीं. बातचीत के कुछ घंटों बाद, तड़के लॉज में लगी आग और घने धुएं की चपेट में आने से पूरे परिवार का दम घुट गया और उनकी मौत हो गयी.
ये भी पढ़ें: Kolkata Fire: होटल, अस्पताल और कारखाने... 2010 से 2026 तक आग के 8 बड़े हादसे, 100 से ज्यादा मौतें
बांग्लादेशी दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन
उत्तर 24 परगना के बिराटी में रहने वाली देबाशीष की चचेरी बहन शम्पा घोष ने रोते हुए कहा- वे एक-दो दिन में हमारे घर आने वाले थे. मैंने उनके लिए क्या-क्या व्यंजन बनाने का सोचा था, लेकिन अब मुझे सरहद पार 4 ताबूत भेजने पड़ रहे हैं.
बांग्लादेश, बिहार और सिलीगुड़ी के लोगों की मौत
इस हादसे में एक अन्य बांग्लादेशी नागरिक बाबू अहमद, बिहार के संदीप पासवान और सिलीगुड़ी के योग नारायण अग्रवाल की भी मौत हुई है.
ये भी पढ़ें: Kolkata Fire: होटल है या भूल भुलैया, आंतरिक संरचना देखकर हैरान रह गये अग्निशमन मंत्री
मुर्दाघर पहुंचे बांग्लादेश के सेकेंड सेक्रेटरी
कोलकाता स्थित बांग्लादेश उप-उच्चायोग ने इमरजेंसी हेल्पलाइन जारी की है. द्वितीय सचिव मोहम्मद उमर फारूक आकंद ने मोर्चरी (मुर्दा घर) पहुंचकर कागजी प्रक्रिया शुरू करायी, ताकि शवों को बांग्लादेश में परिजनों के सुपुर्द किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए