फिर लपेटे में अभिषेक बनर्जी! बंगाल के मंत्री ने डायमंड हार्बर एफसी में भ्रष्टाचार और मनी लाउंडरिंग के लगाये आरोप

Updated:
विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी और इंद्रनील खां.

Diamond Harbour FC Row: पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री इंद्रनील खां ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से जुड़े डायमंड हार्बर फुटबॉल क्लब पर मनी लाउंडरिंग और मैच फिक्सिंग के आरोप लगाये हैं. AIFF ने शुरू की जांच.

विज्ञापन

Diamond Harbour FC Row: पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री इंद्रनील खां ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी से जुड़े डायमंड हार्बर फुटबॉल क्लब (DHFC) पर भ्रष्टाचार, मैच फिक्सिंग और मनी लाउंडरिंग के गंभीर आरोप लगाये हैं. खेल मंत्री ने कहा है कि बंगाल के फुटबॉल में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों और राजनीतिक हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

विज्ञापन

भाई-भतीजावाद से मैच फिक्सिंग और सुधारों पर मंत्री ने की बात

  • ब्लैक मनी और वित्तीय अनियमितताएं : डायमंड हार्बर फुटबॉल क्लब के संचालन में बड़े पैमाने पर काले धन (Black Money) का इस्तेमाल हुआ. भ्रष्टाचार भी हुआ है.
  • मैच और रेफरी फिक्सिंग : क्लब में मैच फिक्सिंग और रेफरियों को प्रभावित करने जैसे अनैतिक काम के गंभीर आरोप सामने आये हैं. इनकी गहन जांच की जा रही है.
  • नेपोटिज्म और अवैध कब्जा : क्लब में भाई-भतीजावाद, दबंगई और खेल के मैदानों पर अवैध कब्जे जैसी गतिविधियां भी देखने को मिली, जिसने राज्य के फुटबॉल की छवि को नुकसान पहुंचाया.
  • मैदान को राजनीति से मुक्त करने का संकल्प : बंगाल के खेल मंत्री इंद्रनील खां ने कहा है कि ‘कोलकाता मैदान’ को अब राजनीति और भ्रष्टाचार से मुक्त कराया जा रहा है. पूर्व दिग्गज फुटबॉलर खेल को पुनर्जीवित करने के लिए आगे आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: डॉक्टर ने सुरक्षा उपकरणों की कमी को किया उजागर, तो दर्ज हो गया केस, कलकत्ता हाइकोर्ट ने बंगाल सरकार को लगायी फटकार

AIFF और केंद्रीय स्तर पर जांच के संकेत

यह विवाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के अध्यक्ष कल्याण चौबे के उस बयान के बाद और गहरा गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि डायमंड हार्बर एफसी के वित्तीय और अनुपालन (Compliance) उल्लंघनों की जांच की जा रही है. चौबे ने यह भी कहा था कि इस मामले को खेल मंत्री द्वारा प्रमुखता से उठाया गया है. राज्य में खेलों के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता है.


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola