पटना: तीसरी भाषा में रटकर परीक्षा देने का तरीका बदलेगा, संवाद और प्रोजेक्ट से होगा मूल्यांकन

Updated:
विज्ञापन

CBSE कक्षा 9 में तीसरी भाषा की पढ़ाई का तरीका बदल रहा है. अब विद्यार्थियों की भाषा की समझ और संवाद क्षमता को व्यावहारिक प्रयोग, कहानी कहने और समूह चर्चा जैसी गतिविधियों से परखा जाएगा. यह नई व्यवस्था रटने की बजाय भाषा के वास्तविक उपयोग पर केंद्रित है.

विज्ञापन

CBSE Class 9 : पटना सीबीएसई की ओर से कक्षा नौ में लागू की जा रही तीसरी भाषा की व्यवस्था विद्यार्थियों में भाषा की समझ बढ़ाने के साथ प्रभावी संवाद क्षमता विकसित करने पर केंद्रित होगी. नई व्यवस्था में भाषा के केवल किताबी ज्ञान के बजाय उसके व्यावहारिक प्रयोग पर जोर दिया गया है. कक्षा में मौखिक प्रस्तुति, संवाद कौशल, समूह गतिविधियां और प्रोजेक्ट कार्य को भी शामिल किया जाएगा.

तीसरी भाषा में 40 अंक की लिखित परीक्षा

तीसरी भाषा का मूल्यांकन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसके लिए अधिकतम 40 अंक निर्धारित किए जाएंगे. इसके अलावा 15 अंक प्रोजेक्ट कार्य के लिए होंगे. शेष अंक अन्य भाषा कौशल के आधार पर दिए जाएंगे. इस व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों की भाषा समझ और उसके वास्तविक उपयोग की क्षमता को परखना है.

रटने के बजाय भाषा के व्यावहारिक इस्तेमाल पर जोर

सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर एकेडमिक फ्रेमवर्क में स्पष्ट किया गया है कि भाषा सीखने का उद्देश्य केवल परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि बच्चों में प्रभावी संवाद क्षमता विकसित करना है. नई व्यवस्था में रटकर उत्तर लिखने की बजाय भाषा को समझने और रोजमर्रा की जिंदगी में उसके व्यावहारिक इस्तेमाल को प्राथमिकता दी गई है.

कहानी और समूह चर्चा से परखी जाएगी भाषा की समझ

नई मूल्यांकन प्रणाली में विद्यार्थियों को कहानी सुनाना, चित्र देखकर चर्चा करना, समूह चर्चा में भाग लेना और भूमिका निर्वहन जैसी गतिविधियों के माध्यम से परखा जाएगा. इसके अलावा घोषणाएं सुनकर उनका आशय समझना और दैनिक जीवन की परिस्थितियों में भाषा का प्रयोग करने की क्षमता का भी मूल्यांकन होगा.

पूरे सत्र में शिक्षक करेंगे मूल्यांकन

भाषा कौशल से जुड़ी गतिविधियों का मूल्यांकन शिक्षक पूरे सत्र के दौरान करेंगे. इससे विद्यार्थियों की संवाद क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने पर जोर रहेगा. नई व्यवस्था से भाषा सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होने और विद्यार्थियों के रोजमर्रा के जीवन में भाषा का बेहतर उपयोग करने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें : बिहार के Gen Z से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की बातचीत, चुनाव और लोकतंत्र पर युवाओं से संवाद



विज्ञापन
अंबर

लेखक के बारे में

By अंबर

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन