पटना : RJD दफ्तर में भोजपुरी गाने पर लगे ठुमके, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Updated:
विज्ञापन

दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि देते तेजस्वी यादव

माउंटेन मैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि के मौके पर RJD कार्यालय में एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला. जहां एक तरफ़ तेजस्वी यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, वहीं दूसरी ओर समर्थक भोजपुरी गानों पर झूमते नज़र आए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

RJD Office : माउंटेन मैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि के मौके पर सोमवार 17 अगस्त को पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिला. दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कुछ राजद समर्थक भोजपुरी गाने और डीजे की धुन पर डांस करते नजर आए. वहीं मंच पर मौजूद कुछ लोग डांस कर रही महिला को मना करते नजर आए. कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद यह दृश्य चर्चा में है.

पुष्पांजलि के बाद भोजपुरी गाने पर डांस

वीडियो में एक महिला समर्थक पहले दशरथ मांझी को पुष्पांजलि अर्पित करती नजर आती हैं. इसके बाद वहां बज रहे भोजपुरी गाने पर वह डांस करने लगती हैं. मंच से कुछ राजद कार्यकर्ता वहां पहुंचे और महिला को ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया. कुछ देर रुकने के बाद महिला फिर डांस करने लगी.


तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि, भारत रत्न की मांग

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे. उन्होंने माउंटेन मैन दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया. अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने कहा कि जो काम कोई नहीं कर पाया, वह काम दशरथ मांझी ने कर दिखाया.

उन्होंने कहा कि माउंटेन मैन के नाम से मशहूर दशरथ मांझी की बिहार में एक भी प्रतिमा नहीं लगी है. उन्होंने दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग भी की.

गरीबों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

तेजस्वी यादव ने मांझी समाज की स्थिति का जिक्र करते हुए सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार को गरीबों से कोई वास्ता नहीं है और गरीबों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों को बसाने का काम करते थे, जबकि मौजूदा सरकार गरीबों को उजाड़ने में लगी है. उन्होंने समर्थकों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि जहां भी गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलेगा, वहां तेजस्वी यादव खड़े रहेंगे.


विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन