पटना: धनरूआ बाजार में बेकाबू पिकअप दुकान में घुसी, टला बड़ा हादसा; बाल-बाल बचे लोग
दुकान में घुसी पिकअप
धनरूआ बाजार में एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बंद दुकान में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने पिकअप जब्त कर ली है.
Road Accident : पटना-गया स्टेट हाईवे-1 स्थित धनरूआ बाजार में रविवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक बंद दुकान में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया.
बंद दुकान में घुसी बेकाबू पिकअप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात तेज गति से आ रही पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे दुकान की दीवार से जा टकराई. हादसे के समय दुकान बंद थी. इस कारण दुकान के अंदर मौजूद लोगों की जान बच गई और सामान भी सुरक्षित रहा.
सुबह लोगों को मिली हादसे की जानकारी
घटना की जानकारी सोमवार सुबह लोगों को हुई. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. पिकअप के दुकान में घुसने से सड़क किनारे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.
पुलिस ने पिकअप को किया जब्त
सूचना मिलने पर धनरूआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया हादसा चालक की लापरवाही के कारण होने की आशंका है. मामले की जांच की जा रही है. बताया जाता है कि बाद में दुकान मालिक और पिकअप चालक के बीच आपसी समझौता हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









