PHOTOS : फतुआ जंक्शन पर जान जोखिम में डालकर ट्रेन के नीचे से गुजर रहे यात्री, हादसों के बाद भी नहीं चेत रहा सिस्टम

फतुआ जंक्शन पर ट्रेन के नीचे से पार कर रहे यात्री

फतुआ जंक्शन
ट्रेन के नीचे से गुजरना बना आम बात
फतुहा रेलवे स्टेशन पर रोजाना लोग खड़ी ट्रेन के नीचे से अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरी ओर जाते नजर आते हैं. बताया जाता है कि यहां पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद यात्रियों में जागरूकता और रेल सुरक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है.

खड़ी ट्रेन के नीचे से गुजरती लड़की
हादसों के बावजूद नहीं ले रहे सबक
स्टेशन पर ट्रेन के खड़े रहने के दौरान कई यात्री फुटओवर ब्रिज या निर्धारित रास्ते का इस्तेमाल करने के बजाय ट्रेन के नीचे से निकलकर दूसरी ओर पहुंचते हैं. यह लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है. ट्रेन के अचानक चलने या दूसरे ट्रैक पर ट्रेन आने की स्थिति में यात्रियों की जान पर बन सकती है.

ट्रेन के दो डिब्बों के बीच से निकलता यात्री
एक चूक पड़ सकती है भारी
स्थानीय लोगों के अनुसार, फतुहा स्टेशन पर ट्रेन के नीचे से गुजरने के दौरान पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं. इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इसी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं. तस्वीर में भी स्टेशन की स्थिति साफ नजर आ रही है, जहां सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए यात्री ट्रेन के नीचे से गुजर रहे हैं.

ट्रेन के बीच स निकलते यात्री
रेल पुलिस और आरपीएफ की निगरानी पर सवाल
ट्रेन के नीचे से गुजरना बेहद खतरनाक है. यात्रियों की कुछ सेकेंड की जल्दबाजी उनकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है. ऐसे में यात्रियों को सुरक्षित रास्ते का इस्तेमाल करने के साथ रेलवे प्रशासन को भी लगातार निगरानी, जागरूकता अभियान और जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









