दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- गरीबों को उजाड़ रही सरकार

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर RJD कार्यालय पटना में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम से पहले मांझी समाज के लोगों ने पारंपरिक गीतों पर उत्साहपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे माहौल उत्सव जैसा हो गया. RJD नेता तेजस्वी यादव भी इस अवसर पर उपस्थित रहे.

विज्ञापन

Dashrath Manjhi's Death Anniversary AT RJD Office : दशरथ मांझी की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को RJD कार्यालय पटना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मांझी समाज के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. कार्यक्रम शुरू होने से पहले गीत-संगीत के बीच पारंपरिक नृत्य भी हुआ. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कुछ लोग गीत की धुन पर पारंपरिक अंदाज में नृत्य करते नजर आए. इसका वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने दशरथ मांझी को दी श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की मांग

कार्यक्रम में RJD नेता तेजस्वी यादव भी पहुंचे. उन्होंने दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया. अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने कहा कि जो काम कोई नहीं कर पाया, वह काम दशरथ मांझी ने कर दिखाया. उन्होंने कहा कि दशरथ मांझी को दुनिया माउंटेनमैन के नाम से जानती है, लेकिन बिहार में उनकी एक भी प्रतिमा नहीं लगी है.

माउंटेनमैन की बिहार में एक भी प्रतिमा नहीं

तेजस्वी यादव ने दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग की. उन्होंने कहा कि दशरथ मांझी का संघर्ष और योगदान देश के लिए प्रेरणादायी है. ऐसे महान व्यक्तित्व को उचित सम्मान मिलना चाहिए.

मांझी समाज के लिए लालू प्रसाद ने किया काम

तेजस्वी यादव ने कहा कि मांझी समाज के लोग सबसे गरीब समाज में आते हैं. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने मांझी समाज के लोगों को रहने के लिए शरण दी और गरीबों को बसाने का काम किया.

तेजस्वी की फिसली जुबान, दशरथ मांझी के जगह जीतनराम मांझी बोल गये

हालांकि कार्यक्रम को संबोधन कर रहे तेजस्वी यादव का जुबान फिसल गयी. उन्होंने दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि देने के क्रम में उन्होंने जीतनराम मांझी को श्रद्धांजलि सभा में मौजूद होने की बात कह दी. इस दौरान पीछे से लोगों ने उन्हें कॉरेक्ट कराया. कहा कि सरकार को गरीबों से कोई वास्ता नहीं है. सत्ता में बैठे लोग बुलडोजर चला रहे हैं और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों को बसाते थे, जबकि मौजूदा सरकार गरीबों को उजाड़ने में लगी है.


View on Instagram

जहां बुलडोजर चलेगा, वहां तेजस्वी यादव खड़ा रहेगा'

तेजस्वी यादव ने मांझी समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कहीं भी बुलडोजर चलेगा तो वहां तेजस्वी यादव खड़ा रहेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि बिना नोटिस दिए लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है.


नृत्य करते लोग
नृत्य करते लोग

गीत पर पारंपरिक नृत्य करते नजर आए लोग

कार्यक्रम शुरू होने से पहले RJD कार्यालय में गीत-संगीत का माहौल रहा. मांझी समाज के कुछ लोग गीत की धुन पर पारंपरिक नृत्य करते नजर आए. कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी मौजूदगी रही. इस दौरान दशरथ मांझी के संघर्ष, उनके योगदान और समाज के मुद्दों को लेकर चर्चा हुई.

Also Read : दानापुर में DPS स्कूल के पास गोलीबारी की आशंका, एक युवक घायल; पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन