दानापुर में DPS स्कूल के पास गोलीबारी की आशंका, एक युवक घायल; पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पटना के दानापुर में डीपीएस स्कूल के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक घायल हो गया है. पुलिस ने पिस्तौल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Patna News : दानापुर. रूपसपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात डीपीएस स्कूल के पास दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. दो युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच पहले विवाद हुआ और इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान गोलीबारी किए जाने की बात सामने आई. सूचना पुलिस को मिली.

घटना में एक युवक जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए रूपसपुर नहर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है.

गोली लगने से युवक के घायल होने की पुष्टि नहीं

हालांकि, पुलिस फिलहाल युवक के गोली लगने से घायल होने की पुष्टि नहीं कर रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक के पिस्तौल के बट से चोटिल होने की बात सामने आयी है. घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि विवाद और गोलीबारी की पूरी तस्वीर सामने आ सके.

घटना के बाद मचा अफरा-तफरी

घटना के बाद आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों के बीच भी घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गयी. सूचना मिलने के बाद रूपसपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

पिस्तौल के साथ एक युवक गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी.

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मौके पर गोली चली थी या नहीं. इस घटना में हथियार का इस्तेमाल किस तरह किया गया. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी मिल सके.

पिस्तौल के बट से चोट लगने की बात

रूपसपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दो युवकों के आपसी विवाद के बाद भिड़ने और गोलीबारी किये जाने की सूचना मिली थी. हालांकि, प्रभारी थानाध्यक्ष के अनुसार, युवक पिस्तौल के बट से मारने के कारण जख्मी हुआ है. घायल युवक को इलाज के लिए रूपसपुर नहर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

CCTV फुटेज से खुलेगा घटना का राज

पुलिस ने घटना की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिये हैं. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि विवाद के दौरान मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे और घटनाक्रम किस तरह आगे बढ़ा.

एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि मामले को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है. घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

Also Read : VIDEO : अशोकधाम मंदिर में हाईटेंशन तार गिरने से मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत; वीडियो में देखें पूरा हादसा



विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन