AICTE में खाली सीटों पर इस दिन तक एडमिशन, देखें नया शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

AICTE Revised Calendar: ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन यानी AICTE ने साल 2026-27 के लिए रिवाइज्ड एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है. इसमें खाली सीटों पर एडमिशन की डेट बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

AICTE Revised Calendar: तकनीकी शिक्षा में एडमिशन को लेकर बडी खबर है. ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन यानी AICTE ने साल 2026-27 के लिए रिवाइज्ड एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है. इस नए कैलेंडर में खाली सीटों पर एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को अतिरिक्त समय दिया गया है, जिससे उन लाखों कैंडिडेट्स को राहत मिलेगी जो अभी तक अपनी सीट कन्फर्म नहीं कर पाए थे.

विज्ञापन

AICTE Revised Calendar: क्या है नया अपडेट?

AICTE के मुताबिक बीटेक, पीजीडीएम और एमसीए जैसे टेक्निकल कोर्सेज के फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स की क्लासेज 17 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी हैं. लेकिन जो सीटें अभी भी खाली रह गई हैं, उन पर एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को 14 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है. यानी क्लासेज शुरू होने के बावजूद अब भी कई इंजीनियरिंग और टेक्निकल कॉलेजों में एडमिशन का दरवाजा खुला है.

लैटरल एंट्री वालों के लिए भी राहत

सिर्फ रेगुलर एडमिशन ही नहीं, बल्कि डिप्लोमा के बाद सीधे सेकंड ईयर में एडमिशन लेने वाले यानी लैटरल एंट्री स्टूडेंट्स के लिए भी डेडलाइन 14 सितंबर 2026 तक रखी गई है. इससे उन स्टूडेंट्स को फायदा होगा जो अब तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या काउंसलिंग में देरी की वजह से एडमिशन नहीं ले पाए थे.

पहले क्या हुआ था?

गौर करने वाली बात यह है कि AICTE की सामान्य एडमिशन कटऑफ डेट 14 अगस्त को ही खत्म हो चुकी थी. उस डेडलाइन के बाद जिन स्टूडेंट्स को सीट नहीं मिली, उनके लिए कॉलेजों में स्पॉट राउंड शुरू किए गए थे. अब बचे हुए खाली सीटों को भरने के लिए AICTE ने यह अतिरिक्त समय देकर स्पष्ट कर दिया है कि एडमिशन प्रोसेस अभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है.

स्टूडेंट्स के लिए जरूरी बातें

एडमिशन से जुडी हर जानकारी के लिए सिर्फ AICTE की आधिकारिक वेबसाइट और अपने राज्य के counselling पोर्टल पर भरोसा करें. किसी भी अनऑफिशियल नोटिफिकेशन या राज्य स्तर की अपुष्ट सूचना पर तुरंत विश्वास न करें, जब तक AICTE का औपचारिक आदेश जारी न हो.

खाली सीटों की जानकारी के लिए अपने टारगेट कॉलेज के ERP सिस्टम और मैसेज लगातार चेक करते रहें. सभी जरूरी दस्तावेज और फीस से जुडी रसीदें पूरी सावधानी से सुरक्षित रखें.

फीस रिफंड को लेकर भी जानें नियम

जो स्टूडेंट्स 14 अगस्त की कटऑफ डेट से पहले अपना एडमिशन कैंसिल कर चुके हैं, उन्हें प्रोसेसिंग फीस काटकर पूरा रिफंड मिलेगा. AICTE के नियम के मुताबिक यह प्रोसेसिंग चार्ज अधिकतम एक हजार रुपये तक ही हो सकता है. वहीं जो कैंसिलेशन 14 अगस्त के बाद किए गए हैं, उन पर पार्शियल रिफंड या सिक्योरिटी डिपॉजिट से जुडे अलग नियम लागू होंगे. कोई भी कॉलेज एडमिशन वापसी की स्थिति में स्टूडेंट की ओरिजिनल मार्कशीट रोककर नहीं रख सकता.

क्यों अहम है यह अपडेट?

हर साल कई स्टूडेंट्स बोर्ड रिजल्ट में देरी, काउंसलिंग में गडबडी या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसी वजहों से समय पर एडमिशन नहीं ले पाते. ऐसे में AICTE का यह कदम उन स्टूडेंट्स के लिए बडी राहत है जो क्लासेज शुरू होने के बाद भी एडमिशन की उम्मीद लगाए बैठे थे. एक्सपर्ट्स की मानें तो यह बदलाव नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत एडमिशन प्रोसेस को ज्यादा फ्लेक्सिबल बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: तीन साल मेंं 342 टेक्निकल कॉलेज की मान्यता रद्द, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola