IOCL recruitment : इंडियन ऑयल में एग्जीक्यूटिव की 470 वेकेंसी
AI generated
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड एग्जीक्यूटिव के 470 पदों पर भर्ती कर रहा है. आवेदन की अंतिम तिथि 3 सितंबर, 2026 है. योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
IOCL recruitment : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव के 470 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं.
कुल पद 470
ग्रेड ए
मेकेनिकल 118
इलेक्ट्रिकल 75
सिविल 62
मार्केटिंग 41
इंस्ट्रूमेंटेशन 35
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन 32
कंप्यूटर साइंस और आइटी 22
केमिकल 16
विधि अधिकारी 10
ग्रेड ए0 9
ग्रेड ई0 50
आवश्यक योग्यता
इंजीनियर एवं ऑफिसर पदों के लिए संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ चार वर्षीय बीई, बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) डिग्री प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं.
मार्केटिंग में स्पेशलाइजेशन के साथ दो वर्षीय फुल-टाइम एमबीए/ पीजीडीबीएम की योग्यता प्राप्त करनेवाले मार्केटिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन के पात्र हैं. अन्य पदों का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.
इसे करें आवेदन : RRB recruitment 2026 : रेलवे में निकली बंपर वेकेंसी, भरे जायेंगे जूनियर इंजीनियर समेत 4029 पद
आयु सीमा
ग्रेजुएट इंजीनियर (ग्रेड ए) के लिए अधिकतम 26 वर्ष, डिप्लोमा इंजीनियर (ग्रेड इ0) के लिए 26 वर्ष, मार्केटिंग ऑफिसर (ग्रेड ए) के लिए 28 वर्ष, लॉ ऑफिसर (ग्रेड ए) और असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर (ग्रेड ए0) के लिए 30 वर्ष निर्धारित है.
वेतन
इंजीनियर, मार्केटिंग एवं लॉ ऑफिसर के लिए वेतन 50,000 से 1,60,000 रुपये प्रतिमाह, असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर के लिए 40,000 से 1,40,000 रुपये, डिप्लोमा इंजीनियर के लिए 30,000 से 1,20,000 रुपये प्रतिमाह तय है.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं ग्रुप टास्क, पर्सनल इंटरव्यू एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जायेगा.
ऐसे करें आवेदन
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 3 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क : सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में अदा करने होंगे. एससी/एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गयी है.
विवरण देखें : https://iocl.com/latest-job-opening
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची खरे
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




