RRB recruitment 2026 : रेलवे में निकली बंपर वेकेंसी, भरे जायेंगे जूनियर इंजीनियर समेत 4029 पद

Updated:
विज्ञापन

AI generated

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अपनी मंजिल की ओर कदम बढ़ाने का सुनहरा अवसर है. हाल में रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट एवं सीएमए पदों पर आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से किया जायेगा. जानें इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से....

विज्ञापन

RRB recruitment 2026 : भारतीय रेल इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर्स को सरकारी नौकरी पाने का मौका दे रहा है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट एवं केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं.

विज्ञापन

कुल पद 4029

जूनियर इंजीनियर 3670

डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेट 324

केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट 35

रेलवे जोन / प्रोडक्शन यूनिट एवं डिपार्टमेंट के अनुसार निर्धारित पदों का विवरण आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त करें.

आप कर सकते हैं आवेदन

संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में तीन वर्षीय डिप्लोमा करनेवाले अभ्यर्थी जूनियर इंजीनियर एवं डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेट पदों पर आवेदन के पात्र हैं. केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट पद के लिए मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फिजिक्स एवं केमिस्ट्री विषयों के साथ बीएससी डिग्री प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. पद के अनुसार निर्धारित योग्यता का विस्तृत विवरण अधिसूचना में देखें.

आयु सीमा

आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में पांच वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें : SBI JA recruitment 2026 : जूनियर एसोसिएट बनने का मौका दे रहा एसबीआई, 9124 पदों पर मांगे गये हैं आवेदन

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये प्रतिमाह प्रारंभिक मूल वेतन दिया जायेगा.

चयन प्रक्रिया के बारे में जानें

अभ्यर्थियों को सीबीटी-1 एवं सीबीटी-2 में शामिल होना होगा.

सीबीटी-1 : यह 90 मिनट की ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा है, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे. इन प्रश्नों में गणित से 30, जनरल साइंस से 30, रीजनिंग से 25 और जनरल अवेयरनेस से 15 अंक के प्रश्न होंगे.

सीबीटी-2 : 120 मिनट की इस परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें 100 प्रश्न टेक्निकल एबिलिटी और 50 प्रश्न जनरल अवेयरनेस, फिजिक्स / केमिस्ट्री, कंप्यूटर व एनवायर्नमेटल स्टडी से होंगे. सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल टेस्ट होगा.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को 13 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना है.

आवेदन शुल्क : सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये, जबकि महिला/एससी / एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 250 रुपये देने होंगे.

विवरण देखें : www.rrbapply.gov.in


विज्ञापन
प्राची खरे

लेखक के बारे में

By प्राची खरे

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola