आज शाम जारी हो सकता है BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन, 32,388 सीटों पर होगी भर्ती

Updated:
विज्ञापन

बीपीएससी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है. सूत्रों के अनुसार, आज शाम नोटिफिकेशन जारी हो सकता है. अभ्यर्थियों ने 3 दिनों में नोटिफिकेशन न आने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

BPSC TRE-4 Notification: पटना में अभ्यर्थियों का धरना शुरू हो गया है. इस बीच BPSC TRE-4 के नोटिफिकेशन को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है. सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो, आज (मंगलवार) शाम ही नोटिफिकेशन बीपीएससी की ओर से जारी किया जा सकता है. अभ्यर्थियों ने 3 दिनों में नोटिफिकेशन जारी नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी थी.

विज्ञापन

बढ़ सकती है सीटों की संख्या

इससे पहले सरकार की ओर से 32,388 सीटों पर भर्ती का ऐलान किया गया था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नोटिफिकेशन जारी किए जाने की तैयारी लगभग कर ली गई है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सीटों की संख्या बढ़ सकती है. मैथिली के अलावा दूसरे सब्जेक्ट में भी सीटें बढ़ाई जा सकतीं हैं. यह भी संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने से अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जा सकते हैं.

पटना में अभ्यर्थियों का धरना

दूसरी तरफ, पटना में बीपीएससी टीआरई-4 नोटिफिकेशन जारी किए जाने की मांग को लेकर ही धरना दिया जा रहा है. छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में 'छात्र न्याय सत्याग्रह' शुरु की गई है. अभ्यर्थियों की मांग है कि जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाए. साथ ही दिलीप कुमार ने कहा, अगर 3 दिन में नोटिफिकेशन नहीं आया तो अमरण अनशन किया जाएगा.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दिलीप कुमार ने यह भी कहा, बिना किसी सदन के सदस्य रहते कोई मंत्री रह सकता है, शिक्षा मंत्री जैसा अयोग्य व्यक्ति रह सकता है, तो फिर छात्र अयोग्य कैसे? इस तरह से छात्र नेता और अभ्यर्थियों के बीच सरकार के खिलाफ गुस्सा है. लेकिन इन सब के बीच आज शाम तक नोटिफिकेशन जारी किए जाने की संभावना है.

इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

बीपीएससी टीआरई-4 के परीक्षा पैटर्न को लेकर भी अभ्यर्थियों में गुस्सा देखा जा रहा है. उनका कहना है कि टीआरई-5 में नए पैटर्न को लागू किया जाए, क्योंकि अभ्यर्थियों ने सिर्फ पीटी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयारी की है. मेंस के लिए नहीं. इसके साथ ही शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे, BSSC Exam Date, लाइब्रेरियन बहाली, BET, दारोगा, सिपाही, BSSC सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर भी धरना दिया जा रहा है.

Also Read: दिल्ली-रांची के बाद बिहार की बारी, आज से अभ्यर्थी करेंगे महाआंदोलन, लालू प्रसाद बोले- तानाशाही के खिलाफ एकजुट हो


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन