दरियापुर में शराब की भट्ठी ध्वस्त, संचालक फरार

Published by :ALOK KUMAR
Published at :24 Apr 2026 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
दरियापुर में शराब की भट्ठी ध्वस्त, संचालक फरार

स्थानीय थाना क्षेत्र के मगरपाल नूरन गांव के समीप गंडक नदी के दियारे में पुलिस ने छापेमारी की. जिसमें अवैध रूप से चलायी जा रही शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया गया.

विज्ञापन

दरियापुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के मगरपाल नूरन गांव के समीप गंडक नदी के दियारे में पुलिस ने छापेमारी की. जिसमें अवैध रूप से चलायी जा रही शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया गया. पुलिस ने वहां से 115 लीटर निर्मित व करीब ढाई हजार लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब भी बरामद की है. पुलिस ने शराब बनाने की सामग्री व कुछ उपकरण भी वहां से बरामद किए हैं. हालांकि पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही भट्ठी संचालक फरार हो गए. पुलिस ने स्थानीय चौकीदार के सहयोग से दोनों भट्ठी संचालकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. दोनों भट्ठी संचालक टरवां मगरपाल के रहने वाले बताए जाते हैं. पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि गंडक के दियारे में अवैध रूप से देसी शराब की भट्ठी संचालित हो रही है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंच गयी और अपनी कारवाई शुरू कर दी.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन