शिवानी सिंह का नया गाना ‘बलमुआ बदल दिही का’ रिलीज, पीले लहंगे में माही श्रीवास्तव ने बिखेरा जलवा

शिवानी सिंह न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो-यूट्यूब
Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना ‘बलमुआ बदल दिही का’ रिलीज हुआ है. इस वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने ऑन स्क्रीन पति की आदतों से तंग आ चुकी हैं.
Shivani Singh New Bhojpuri Song: सिंगर शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘बलमुआ बदल दिही का’ रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सम्राट नजर आ रहे हैं. वीडियो में माही श्रीवास्तव ने पीले रंग का लहंगा पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. वहीं माही के जबरदस्त एक्सप्रेशन इस पूरे गाने की जान है. उन्होंने अपनी एनर्जेटिक डांस से वीडियो को काफी मजेदार बना दिया है. इस गाने को दर्शक वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं. अब तक म्यूजिक वीडियो पर 2 हजार 5 सौ से ज्यादा व्यूज आ गए हैं और यह आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है.
पति के आदतों से तंग आईं माही श्रीवास्तव
वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने ऑन स्क्रीन पति (सम्राट) की रोज-रोज की आदतों से बहुत दुखी नजर आ रही हैं. वह गुस्से में कहती हैं कि अगर यही हाल रहा, तो घर में रोज जंग होगी. माही अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं कि वह अब बैग उठाकर अपने मायके चली जाएंगी. गाने का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है जब माही तंग आकर अपने बलम सम्राट को बदल देने की बात करती हैं. वही रवि यादव के लिखे बोल और विक्की वॉक्स का धमाकेदार म्यूजिक इस गाने को और भी मजेदार बना रहा है. फैंस भी गाने को सुन इस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं.
गाने का वीडियो देखें
गाने की टीम
इस गाने को शिवानी सिंह ने गाया है, जबकि वीडियो में माही श्रीवास्तव और सम्राट की जोड़ी कमाल लग रही है. गाने का निर्देशन विझेल ने किया है और साहिल राज की कोरियोग्राफी ने इसे और भी बेहतरीन बना दिया है.
यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का रंगदारी स्टाइल में आया ‘लहंगा में छेद’, पूजा निषाद की अदाएं बनी हाइलाइट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










