सुबह की ये 5 आदतें बना सकती हैं आपके पूरे दिन को आसान और स्ट्रेस फ्री, बेहतर जिंदगी चाहिए तो जान लें

Published by :Saurabh Poddar
Published at :25 Apr 2026 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
habits for stress free day

पूरे दिन को बेहतर बनाने के लिए सुबह की आदतें

Morining Tips: अगर आपकी सुबह सही दिशा में शुरू हो जाए, तो दिनभर हर काम आसान लगने लगता है. छोटी-छोटी अच्छी आदतें न सिर्फ आपके मूड को बेहतर बनाती हैं, बल्कि मन को शांत और शरीर को एक्टिव रखने में भी मदद करती हैं. जानिए कैसे सुबह का समय आपकी जिंदगी बदल सकता है.

विज्ञापन

Morning Tips: सुबह का पहला घंटा ही यह तय करता है कि आपका पूरा दिन और आपका मूड कैसा होगा. अगर आप अपने दिन की शुरुआत हड़बड़ी, आलस और स्ट्रेस के साथ करते हैं, तो आपका पूरा दिन भी उलझनों में निकल जाता है. वहीं, अगर आप सुबह के समय कुछ आसान और अच्छी आदतों को अपनाने से आपका मन खुश रहता है और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है. इसके अलावा आपके पूरे दिन के सभी काम भी ज्यादा तेजी से पूरे होने लगते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका पूरा दिन बेहतरीन रहे तो आपको सुबह उठते ही इन आदतों को अपनाना शुरू कर देना चाहिए. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

भगवान का नाम लें और पॉजिटिव सोच रखें

जब आप सुबह सोकर उठें तो सबसे पहले आपको भगवान का नाम लेना चाहिए और मन ही मन उन्हें धन्यवाद भी कहना चाहिए. जब आप सुबह के समय इस आदत को अपनाते हैं तो आपका मन शांत हो जाता है और दिन की शुरुआत भी पॉजिटिव थिंकिंग के साथ होती है. जब आप सुबह के समय पॉजिटिव चीजों के बारे में सोचते हैं, तो आपका मन पूरा दिन हल्का और खुश रहने लगता है.

ये भी पढ़ें: जल्दबाजी या वजन घटाने के लिए स्किप कर देते हैं ब्रेकफास्ट? जानें किस तरह यह आदत बिगाड़ देती है आपकी सेहत

एक ग्लास पानी जरूर पिएं

रातभर सोने के बाद जब आप अगली सुबह सोकर उठते हैं, तो आपके शरीर को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि सुबह सोकर उठते ही सबसे पहले एक ग्लास में नॉर्मल या फिर गुनगुना पानी जरूर पीएं. जब आप पानी पीते हैं तो आपका शरीर अंदर से साफ होता है और एक अलग फ्रेशनेस का एहसास भी आपको होता है. सिर्फ एक ग्लास पानी पीकर आप अपने डाइजेशन को भी बेहतर रख सकते हैं.

खिड़की के पास जाएं और फ्रेश हवा लें

सुबह उठकर अपने कमरे से बाहर निकल जाएं या फिर कमरे की खिड़की को खोलकर फ्रेश हवा का आनंद जरूर लें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके शरीर और दिमाग दोनों को फ्रेश फील होने लगता है. अगर आप हल्की धूप ले पा रहे हैं, तो यह और भी ज्यादा बेहतर है. ऐसा करने से आपका मन खुश रहता है और साथ ही आलस भी खत्म होता है.

ये भी पढ़ें: लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम शुरू कर रहे हैं? इन 5 दिक्कतों के लिए पहले से रहें तैयार

शरीर को हल्का सा चलाएं

सुबह उठते ही आपको अपने शरीर को थोड़ी देर चलाना भी चाहिए. इसके लिए आप लाइट स्ट्रेचिंग कर सकते हैं या फिर कोई भी छोटा-मोटा एक्सरसाइज कर सकते हैं. अगर आपको कुछ भी करने का मन नहीं है, तो 10 मिनट टहल लेना भी आपके लिए काफी हो सकता है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके शरीर का जकड़न खत्म होता है और पूरे दिन बेहतर तरीके से काम करने की आपको एनर्जी भी मिलती है.

पूरे दिन की प्लानिंग कर लें

जब आप सुबह सोकर उठते हैं तो आपका दिमाग सबसे ज्यादा शांत रहता है. यह परफेक्ट समय है पूरे दिन की प्लानिंग करने के लिए और यह सोचने के लिए कि कौन सा काम पहले करना है और कौम सा काम बाद में. पूरे दिन में आपको किनसे मिलना है और किनसे नहीं. जब आप ये बातें प्लान कर लेंगे, तो पूरे दिन की भागदौड़ कम हो जाएगी और सभी काम भी सही समय पर पूरे होने लगेंगे. जब आप प्लान करके कोई भी काम करते हैं तो आपका स्ट्रेस काफी हद तक कम हो जाता है.

ये भी पढ़ें: बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं? रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें प्लैंक और शरीर में देखें जबरदस्त बदलाव

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola