लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम शुरू कर रहे हैं? इन 5 दिक्कतों के लिए पहले से रहें तैयार

Published by :Saurabh Poddar
Published at :22 Apr 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
workout problems after long time

बहुत दिनों बाद दोबारा जिम जाने से क्या दिक्कतें होती हैं? Ai generated

Workout Tips: अगर आप लंबे समय बाद दोबारा जिम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. शुरुआत में आने वाली छोटी-छोटी परेशानियां अक्सर लोगों को कन्फ्यूज कर देती हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि इस फेज को कैसे समझें और बिना रुके अपनी फिटनेस जर्नी को आगे बढ़ाएं.

विज्ञापन

Workout Tips: जब आप काफी दिनों तक जिम से दूर रहते हैं और उसके बाद एक बार फिर से वर्कआउट करना शुरू करते हैं, तो आपको कई तरह की चुनौतियों से जूझना पड़ता है. कई बार आप निराश हो जाते हैं कि आपको पहले जैसी ताकत महसूस नहीं हो रही है और न ही आप पहले की ही तरह हाई इंटेंसिटी से वर्कआउट कर पा रहे हैं. इस तरह की दिक्कतें जब आपके रास्ते में आती हैं, तो आपको यह फिटनेस जर्नी काफी ज्यादा कठिन लगने लगती है. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जिन्होंने लंबे समय बाद एक बार फिर से जिम जाकर वर्कआउट करने का प्लान किया है. आज हम आपको कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको इस समय होने वाले हैं जब आप जिम में दोबारा वर्कआउट करना शुरू कर देंगे.

मसल्स में तेज दर्द होना

जब आप लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर से जिम में वर्कआउट करना शुरू करते हैं, तो आपको मसल्स में तेज दर्द का एहसास होता है. इसे डिलेयड ऑनसेट मसल सॉरनेस भी कहा जाता है. जब आप कोई नई वर्कआउट शुरू करते हैं या फिर एक लंबे समय के बाद दोबारा जिम में एक्सरसाइज करना शुरू करते हैं, तो आपके मसल्स पर अचानक से प्रेशर पड़ना शुरू होता है. ऐसा होने की वजह से आपको दर्द और अकड़न का एहसास होता है. यह एक कॉमन प्रॉब्लम है जो कुछ ही दिनों में खुद ही ठीक हो जाती है.

ये भी पढ़ें: बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं? रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें प्लैंक और शरीर में देखें जबरदस्त बदलाव

वर्कआउट करते समय जल्दी थकान महसूस करना

जहां आप पहले आसानी से घंटों वर्कआउट कर लेते थे, अब आपको थोड़ी देर वर्कआउट करने के बाद ही थकान लगने लगती है. यह आपकी स्टैमिना कम होने और फिटनेस लेवल के डाउन होने की वजह से होता है. जब आप दोबारा जिम जाना शुरू करते हैं तो आपके शरीर को पहले की तरह एक्टिव होने में थोड़ा समय लग जाता है. अगर आप लंबे समय बाद दोबारा जिम जजॉइन कर रहे हैं, तो वर्कआउट को हल्का और आसान रखने की कोशिश करें.

सांस फूलना और एनर्जी की कमी

जब आप लंबे समय तक जिम से दूर रहते हैं तो आपकी कार्डियो कैपिसिटी काफी ज्यादा कम हो जाती है. जब आप लंबे समय बाद दोबारा जिम जाना शुरू करते हैं या फिर दौड़ते हैं तो आपकी सांसें फूलने लगती हैं. इसके अलावा आपकी एनर्जी भी काफी जल्दी डाउन चली जाती है. जब आप एक बार फिर से रेगुलर वर्कआउट शुरू करते हैं तो यह प्रॉब्लम कम हो जाती है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने में बदल जाएगा आपका शरीर, रोज 20 मिनट वॉक करें और देखें ये 5 कमाल के बदलाव

मोटिवेशन की कमी महसूस होना

जब आप लंबे समय के बाद दोबारा जिम जाने लगते हैं, तो हो सकता है कि आपको मोटिवेशन की कमी महसूस हो. इसके अलावा आपके शरीर में दर्द का एहसास होता है और स्लो प्रोग्रेस को देखकर भी आप सोचते हैं कि कल से जिम आना छोड़ देना ही बेहतर है. जब आप दोबारा जिम जाना शुरू करते हैं, तो आपको अपने अंदर पेशेंस रखना चाहिए. खुद को मोटिवेटेड रखने के लिए आप छोटे-छोटे टार्गेट्स सेट कर सकते हैं.

चोट लगने का बढ़ जाता है खतरा

जब आप लंबे समय तक जिम से दूर रहने के बाद एक बार फिर से वर्कआउट शुरू करते हैं, तो आपको काफी ज्याद हैवी वेट उठाने से बचना चाहिए. इसके अलावा आपको हद से ज्यादा एक्सरसाइज भी नहीं करना चाहिए. ये दोनों ही गलतियां आपकी चोट का कारण बन सकती है. बता दें आपके मसल्स और जॉइंट्स को एक फिर से स्ट्रॉन्ग होने के लिए समय चाहिए. इसलिए यह काफी जरूरी है कि जब आप काफी दिनों बाद जिम जाएं तो हैवी वेट न उठाएं और साथ ही अपने फॉर्म का भी ख्याल रखें.

ये भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद ये 5 गलतियां आपकी पूरी मेहनत को कर देती हैं बर्बाद, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इन्हें जरूर जान लें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola