शिवहर: घर से निकला युवक बना लाश, बांस झुरमुट में मिला शव, घर का चिराग बुझा

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News shivhar tariani youth dead body found bamboo grove police investigation

शव मिलने के बाद रोते-बिलखते युवक के परिजन

Sheohar News: शिवहर के तरियानी में एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में मिला है. शव बांस के झुरमुट में मिला है. युवक बीती रात से ही लापता बताया जा रहा था. आज सुबह-सुबह शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sheohar News: शिवहर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 23 साल के युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद गांव में डर और मातम का माहौल है. मामला तरियानी थाना क्षेत्र के औरा मलिकाना गांव का है. यहां रहने वाले रामबाबू सहनी के बेटे राहुल कुमार का शव घर से करीब 500 मीटर दूर बांस के झुरमुट में पड़ा मिला. जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई, मौके पर भीड़ जुट गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

बेटे का शव देखते बेसुध हुए पिता

परिजनों के मुताबिक, राहुल शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिवार वाले पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, मगर कोई सुराग नहीं मिला. शनिवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने सूचना दी कि राहुल का शव बसवारी में पड़ा हुआ है. बेटे की लाश देखते ही पिता बेसुध हो गए. सूचना मिलते ही तरियानी और तरियानी छपरा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है.

हर एंगल से हो रही जांच

थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. फिलहाल मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि सच सामने आ सके.

यह भी पढे़ं: सिवान-सारण-सीतामढ़ी को जोड़ने वाले फोरलेन का निर्माण जल्द होगा शुरू, 5000 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगा, टेंडर प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन