शिवहर के मरीजों के लिए खुशखबरी, सदर अस्पताल में शुरू हुई ICU सेवा

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में उद्घाटन समारोह के दौरान डीएम प्रतिभा रानी, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ आरके सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

सदर अस्पताल में उद्घाटन समारोह के दौरान डीएम प्रतिभा रानी, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ आरके सिंह व अन्य

शिवहर जिले को स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ी सौगात मिली है. सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में 5 बेड वाले आधुनिक ICU और वेंटिलेटर युक्त गहन चिकित्सा इकाई का शुभारंभ हो गया है. अब गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन

Sheohar News: शिवहर जिले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है. बुधवार को मुख्यमंत्री के ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम के तहत सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में नव-निर्मित 5 बेड वाले आधुनिक आईसीयू एवं वेंटिलेटरयुक्त गहन चिकित्सा इकाई का शुभारंभ किया गया. इसके शुरू होने से अब गंभीर और आपातकालीन मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

Bihar Health News: मुख्यमंत्री के ऑनलाइन कार्यक्रम से हुआ उद्घाटन

बिहार के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नई स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इसी क्रम में शिवहर सदर अस्पताल में भी 5 बेड वाले आईसीयू एवं वेंटिलेटर सुविधा को जनता को समर्पित किया गया. इसे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

फीता काटकर शुरू की गई ICU सेवा

ऑनलाइन उद्घाटन के बाद सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया. जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने कार्यक्रम में शामिल होकर इसे जिलेवासियों के लिए बड़ी सौगात बताया. वहीं 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह जदयू जिलाध्यक्ष कमलेश पांडे ने फीता काटकर आईसीयू यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया.

गंभीर मरीजों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर इलाज

अस्पताल में 5 बेड वाले आधुनिक आईसीयू और वेंटिलेटर सुविधा शुरू होने से अब गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी. इससे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे जिलों में रेफर होने की आवश्यकता कम होगी और आपातकालीन स्थिति में समय पर उपचार मिल सकेगा.

स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा बल

जिला प्रशासन के अनुसार यह पहल जिले की स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति राजन नंदन सिंह, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. आर.के. सिंह, सभी चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. ​


विज्ञापन
मनीष नंदन सिंह

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन