फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट और OTP फ्रॉड से कैसे बचें? शिवहर में छात्रों को मिली पूरी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

साइबर जागरूकता कार्यक्रम में एसपी शैलेन्द्र सिंह,साइबर डीएसपी सुश्री इशानी सिन्हा व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिवहर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर जागरूकता दिवस पर विशेष अभियान चलाया गया. छात्रों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया.

विज्ञापन

Sheohar Cyber Awareness: बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर मंगलवार को साइबर जागरूकता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए.

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक करना और साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क बनाना था.

ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों से कराया अवगत

कार्यक्रम के दौरान साइबर डीएसपी इशानी सिन्हा ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को फिशिंग, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी और बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड समेत विभिन्न साइबर अपराधों की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि सतर्कता और सही जानकारी से अधिकांश साइबर ठगी से बचा जा सकता है.

1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

कार्यक्रम में लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक या ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें.

साथ ही बताया गया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें.

पुलिस अधिकारियों ने भी किया संबोधित

कार्यक्रम में एसडीपीओ अनुशील कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम में जनजागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है. ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रह सकें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन