शिवहर डिग्री कॉलेज में अब पढ़ाई के साथ होंगे सेमिनार-वर्कशॉप, विभागों को मिली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल प्राचार्य डॉ अजय कुमार एवं अन्य शिक्षक| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिवहर डिग्री कॉलेज में अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कई अकादमिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा. विभागों को विषयवार कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है. सेमिनार, कार्यशाला, क्विज और व्याख्यान जैसे कार्यक्रम नियमित आयोजित किये जाएंगे.

विज्ञापन

शिवहर न्यूज: जिले के राजकीय डिग्री महाविद्यालय में मंगलवार को शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर विभागाध्यक्षों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने की. बैठक में सेमिनार, कार्यशाला, संगोष्ठी, सिम्पोजियम, क्विज, व्याख्यान सहित अन्य अकादमिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

विषयवार तैयार होगी अकादमिक गतिविधियों की कार्ययोजना

बैठक में तय किया गया कि कॉलेज के सभी विभाग अपने-अपने विषय के अनुसार अकादमिक गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार करेंगे. इसमें विद्यार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया.

विभागों की आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों के समन्वय और छात्रों की भागीदारी को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. विभागाध्यक्षों ने कॉलेज के शैक्षणिक विकास को लेकर अपने सुझाव रखे और तय कार्ययोजना को प्रभावी तरीके से लागू करने पर सहमति जतायी.

केवल कक्षा में पढ़ाई से नहीं होगा सर्वांगीण विकास

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल कक्षा-कक्ष में पढ़ाई पर्याप्त नहीं है. उन्हें विभिन्न अकादमिक और बौद्धिक गतिविधियों से जोड़ना भी जरूरी है.

उन्होंने कहा कि सेमिनार, कार्यशाला, क्विज और व्याख्यान जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से आगे सीखने का अवसर देते हैं. इससे उनमें ज्ञान के साथ तार्किक क्षमता, रचनात्मकता और संवाद-कौशल विकसित होगा.

शोध और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर

प्राचार्य ने कहा कि नियमित अकादमिक गतिविधियों से विद्यार्थियों में शोध के प्रति रुचि भी बढ़ेगी. साथ ही नेतृत्व क्षमता विकसित करने और अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने का अवसर मिलेगा.

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से नियमित रूप से अकादमिक कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया. प्राचार्य ने महाविद्यालय को बेहतर और उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र बनाने पर जोर दिया.

विभागाध्यक्षों ने दिये सुझाव

बैठक में विभिन्न विभागों के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया. विभागाध्यक्षों ने अपनी-अपनी योजनाओं और सुझावों को सामने रखा. कॉलेज में होने वाली गतिविधियों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने पर भी सहमति बनी.

मौके पर डॉ. फारूक, डॉ. नागेंद्र कुमार राम, डॉ. संजीव कुमार मंडल, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. रितेश कुमार सहित महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे.

यह भी पढे़ं:

सूर्य घर योजना: मुफ्त बिजली योजना में लाएं तेजी, शिवहर में आवेदन प्रक्रिया आसान करने के निर्देश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन