एसआईआर देखने बूथ पर पहुंचे झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू, पार्टी एजेंट से ली जानकारी
रांची के लालपुर में बूथ पर एसआईआर का जायजा लेते झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू (बीच में). फोटो: प्रभात खबर
रांची में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर एसआईआर प्रक्रिया का निरीक्षण किया. उन्होंने बूथ स्तर के अधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति जानी और पार्टी एजेंटों से जानकारी ली.
आपके शहर में
रांची से आनंद मोहन की रिपोर्ट
SIR Jharkhand: कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी के. राजू ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए रांची के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने लालपुर स्थित डीएवी नंदराज स्कूल पहुंचकर बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने पार्टी के बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) से मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रगति पर चर्चा की और मतदान केंद्र पर मौजूद बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से मतदाताओं की सूची पढ़कर सुनाने को भी कहा.
पार्टी नेताओं ने भी किया बूथों का निरीक्षण
के. राजू के साथ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजीव रंजन प्रसाद भी मौजूद रहे. तीनों नेताओं ने अलग-अलग मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां चल रही एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी ली. कांग्रेस नेताओं ने बीएलओ और पार्टी एजेंटों से फॉर्म वितरण, जमा होने की स्थिति और मतदाता सूची में संशोधन से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की.
'करीब 50 प्रतिशत मतदाताओं तक नहीं पहुंचा फॉर्म'
निरीक्षण के बाद कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने दावा किया कि डीएवी नंदराज स्कूल परिसर के पांच मतदान केंद्रों में लगभग 50 प्रतिशत मतदाताओं तक फॉर्म या तो नहीं पहुंचा है या फिर उनकी ओर से अब तक जमा नहीं कराया गया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश लोग धान की रोपाई में व्यस्त हैं, जिसके कारण कई मतदाता आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सावन का महीना शुरू होने वाला है और इस दौरान भी बड़ी संख्या में लोग धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे. ऐसे में बड़ी संख्या में मतदाता निर्धारित समय के भीतर फॉर्म जमा नहीं कर पाएंगे.
15 अगस्त तक समय बढ़ाने की मांग
कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाकर 15 अगस्त तक कर दी जाए. उनका कहना है कि इससे अधिक से अधिक पात्र मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे और किसी योग्य मतदाता का नाम सूची से छूटने की आशंका भी कम होगी.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में खुला पहला फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया शुभारंभ
बीएलओ ने पढ़कर सुनाई मतदाताओं की स्थिति
बूथ निरीक्षण के दौरान बीएलओ ने मृत मतदाताओं, दोहरी प्रविष्टि वाले नाम, संबंधित पते पर नहीं मिलने वाले मतदाताओं तथा फॉर्म पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले लोगों की सूची पढ़कर सुनाई. कांग्रेस नेताओं ने इस पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया और उपलब्ध जानकारी के आधार पर चुनाव आयोग से पारदर्शी एवं समयबद्ध पुनरीक्षण सुनिश्चित करने की मांग की.
इसे भी पढ़ें: JPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा को किया स्थगित, 25 से 27 जुलाई के बीच होना था एग्जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए