वजन घटाने के लिए शॉर्टकट छोड़ रहे लोग, बिहार-झारखंड में इन दवाइयों भारी डिमांड, एक्सपर्ट्स ने बताई वजह

Updated:
विज्ञापन

वजन घटाने के लिए 'युरपीक' की बिक्री घटी, Pic Credit- AI, Only for Symbolism

बिहार और झारखंड में वजन प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ी है. लोग अब झटपट समाधान के बजाय डॉक्टर की सलाह से टिरजेपाटाइड (Urpeak) जैसी दवाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसकी बिक्री में 20.8% की वृद्धि दर्ज की गई है.

विज्ञापन

रांची : वजन बढ़ना और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं अब सिर्फ महानगरों तक सीमित नहीं रही हैं. छोटे शहरों और बिहार-झारखंड जैसे राज्यों में भी लोग वजन नियंत्रित करने और बेहतर मेटाबॉलिक हेल्थ को लेकर पहले से कहीं अधिक जागरूक हो रहे हैं. इसी बदलाव के बीच, प्रमुख फार्मा कंपनी सिप्ला (Cipla) के टिरजेपाटाइड ब्रांड 'युरपीक' (Urpeak) ने बिहार और झारखंड में महीने-दर-महीने 20.8 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है. यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि इन राज्यों में अब लोग खुद से उपाय करने के बजाय डॉक्टर की सलाह से वैज्ञानिक और चिकित्सीय इलाज को तरजीह दे रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

शॉर्टकट नहीं, अब लंबे समय तक स्वस्थ रहने पर ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि मरीजों की सोच में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है. डायबिटीज और ओबेसिटी केयर सेंटर के प्रख्यात एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. सुभाष कुमार के अनुसार, मरीज अब क्रैश डाइट या जल्दी वजन घटाने के शॉर्टकट के पीछे नहीं भाग रहे हैं.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL: नौकरी बहाल होने के बाद अब वेतन पर आफत, 1932 कर्मियों की नियुक्ति का पेंच बरकरार

सेमाग्लूटाइड के बीच भी टिरजेपाटाइड बना पहली पसंद

मोटापा प्रबंधन (Obesity Management) के बाजार में सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) आधारित कई ब्रांड्स की मौजूदगी के बावजूद, डॉक्टरों और मरीजों के बीच टिरज़ेपाटाइड (Tirzepatide) आधारित इलाज अभी भी पहली पसंद बना हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि इसके बेहतर क्लिनिकल परिणामों, चिकित्सकीय फायदों और इस्तेमाल के बढ़ते भरोसेमंद अनुभवों के कारण युरपीक की मांग बिहार और झारखंड में तेजी से बढ़ रही है.

क्या कहते हैं डॉक्टर

"लोग अब सिर्फ जल्दी वजन कम करने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. वे लंबे समय तक स्वस्थ रहने के बारे में सोच रहे हैं. मरीज पोषण, एक्सरसाइज, वजन और मेटाबॉलिक हेल्थ को लेकर डॉक्टरों से अधिक सवाल पूछ रहे हैं. यह बढ़ती जागरूकता एक बेहद अच्छा संकेत है."

-डॉ. सुभाष कुमार, एंडोक्राइनोलॉजिस्ट, डायबिटीज एवं ओबेसिटी केयर सेंटर

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC मामले में भाजपा ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन, रखीं ये तीन प्रमुख मांगे; जानिए...

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन