रांची विवि का 39वां दीक्षांत समारोह 9 सितंबर को, 3297 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

रांची यूनिवर्सिटी

रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह के लिए गेट पास और अंगवस्त्र का वितरण 5 से 7 सितंबर तक होगा. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से संजीव सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में 9 सितंबर को 39वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा. समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के बीच पांच से सात सितंबर तक गेट पास और अंगवस्त्र का वितरण किया जाएगा. वितरण का समय सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया है.

कॉमर्स विभाग और केंद्रीय पुस्तकालय में बने 10 काउंटर

गेट पास और अंगवस्त्र के वितरण के लिए मोरहाबादी स्थित कॉमर्स विभाग और केंद्रीय पुस्तकालय परिसर में काउंटर बनाए गए हैं. कॉमर्स विभाग में काउंटर संख्या एक से पांच और केंद्रीय पुस्तकालय में काउंटर संख्या छह से 10 तक होंगे. विद्यार्थियों को गेट पास और अंगवस्त्र प्राप्त करने के लिए आवेदन प्राप्ति की रसीद, प्रवेश पत्र और अंकपत्र दिखाना होगा.

डीएससी, डीलिट और पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को रिजल्ट की प्रति प्रस्तुत करनी होगी. समारोह में शामिल होने के लिए कुल 3297 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

56 विद्यार्थियों को मिलेंगे 69 गोल्ड मेडल

दीक्षांत समारोह में 56 विद्यार्थियों के बीच कुल 69 गोल्ड मेडल वितरित किए जाएंगे. इनमें 13 विद्यार्थी विश्वविद्यालय टॉपर एवं मेमोरियल गोल्ड मेडल के लिए चयनित हैं. समारोह के दिन सभी विद्यार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक अपने निर्धारित स्थान पर बैठ जाना होगा.

ये भी पढ़ें: CUJ और SKIPA के बीच एमओयू, प्रशिक्षण और शोध को मिलेगा बढ़ावा

छात्रों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा, छात्राओं का भी ड्रेस कोड तय

दीक्षांत समारोह के लिए छात्र-छात्राओं का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है. छात्रों को सफेद कुर्ता के साथ सफेद पायजामा या सफेद धोती पहनकर आना होगा. वहीं, छात्राओं को सफेद सलवार-सूट के साथ लाल दुपट्टा अथवा लाल पाड़ वाली सफेद साड़ी और लाल ब्लाउज पहनना होगा.

किस डिग्री के लिए कौन सा काउंटर

  • काउंटर 1: गोल्ड मेडल
  • काउंटर 2: डीएससी, डीलिट और पीएचडी
  • काउंटर 3: एमडी, एमएस, एमफिल, डेंटल, बीडीएस, रिम्स और सीआईपी
  • काउंटर 4: एमएससी, बायोटेक्नोलॉजी, सीएनडी, यौगिक विज्ञान, एमसीए और नर्सिंग
  • काउंटर 5: एमकॉम और एमबीए
  • काउंटर 6: एमए मानवशास्त्र, बांग्ला, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी
  • काउंटर 7: एमए भूगोल
  • काउंटर 8: एमए हिंदी
  • काउंटर 9: एमए इतिहास, होम साइंस, दर्शनशास्त्र और टीआरएल
  • काउंटर 10: एमए राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, फैशन डिजाइनिंग, मास कम्युनिकेशन, फाइन आर्ट, पीए, आरडी, थियेटर, आर्कियोलॉजी, काउंसलिंग, फिल्म स्टडीज, डांस, ज्योतिर्विज्ञान और म्यूजिक

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC मामले में भाजपा ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन, रखीं ये तीन प्रमुख मांगे; जानिए...

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola