लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोटर लिस्ट दुरुस्त होना जरूरी: सीईओ, निर्वाचन कार्यालय का दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस शुरू

Updated:
विज्ञापन

एनयूएसआरएल के कुलपति अशोक आर पाटिल / Prabhat Khabar Network

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के दो दिवसीय सम्मेलन में वोटर लिस्ट को दुरुस्त और अपडेट रखने की महत्ता पर जोर दिया गया. लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का सटीक होना क्यों ज़रूरी है, जानें.

विज्ञापन

रांची. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन बुधवार से शुरू हो गया. कांके स्थित नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

वोटर लिस्ट का सही और अपडेट होना जरूरी

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए के. रवि कुमार ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत और व्यवस्थित रखने के लिए वोटर लिस्ट का सही और अपडेट होना बेहद जरूरी है. दुनिया के सभी देश समय-समय पर अपनी मतदाता सूची को दुरुस्त करते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड समेत देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण का काम होता रहता है. इस बार की प्रक्रिया में कुछ अलग किया जा रहा है. इसमें मतदाताओं की नागरिकता का सत्यापन भी किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: रिम्स डॉक्टर्स कॉलोनी की सड़क बीच से टूटकर क्षतिग्रस्त, स्कूल बसों और डॉक्टरों को हो रही परेशानी

योग्य मतदाता सूची से न छूटे

एनयूएसआरएल के कुलपति अशोक आर पाटिल ने कहा कि मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाना चाहिए. यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि एक भी योग्य मतदाता सूची से बाहर न रहे. उन्होंने युवाओं को मतदान और मतदाता सूची के महत्व के बारे में जागरूक करने पर भी जोर दिया.

ये भी पढ़ें: रांची विवि की अनुपम तोपनो ने UGC NET में 99.68 परसेंटाइल लाकर हासिल की JRF रैंक

चुनावी व्यवस्था में भरोसा जरूरी

सेंट जेवियर कॉलेज के प्राचार्य रोबर्ट पी कुजूर ने कहा कि चुनावी व्यवस्था को विश्वसनीय बनाना बेहद महत्वपूर्ण है. इसके लिए तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है, इस पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है.

उद्घाटन सत्र में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति सारंग मेढकर ने भी अपने विचार रखे. अतिथियों का स्वागत सीईओ कार्यालय के अपर सचिव सुबोध कुमार ने किया.

दो दिवसीय सम्मेलन में मतदाता सूची को बेहतर बनाने, तकनीक के इस्तेमाल और चुनावी प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola