रांची विवि की अनुपम तोपनो ने UGC NET में 99.68 परसेंटाइल लाकर हासिल की JRF रैंक

Updated:
विज्ञापन

रांची विवि की छात्रा अनुपम तोपनो / Prabhat Khabar Network

रांची विश्वविद्यालय की मुंडारी विभाग की छात्रा अनुपम तोपनो ने UGC NET जून 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 99.68 परसेंटाइल अंक के साथ जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल की है, जिससे पूरे विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

पिठोरिया से सुजीत कुमार केशरी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

पिठोरिया,रांची . रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग की स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा अनुपम तोपनो ने UGC NET जून 2026 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. उन्होंने 99.68 परसेंटाइल अंक के साथ जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) रैंक प्राप्त की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग में खुशी का माहौल है.

मूल रूप से गुमला जिले की रहने वाली

अनुपम तोपनो मूल रूप से गुमला जिले के बोंगा दा: गांव की रहने वाली हैं. उनकी सफलता को कड़ी मेहनत, लगन और लगातार पढ़ाई का परिणाम बताया जा रहा है. JRF रैंक हासिल कर उन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायी है.

परिवार और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

अनुपम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता एमलेन तोपनो, पिता मरसलन तोपनो और भाइयों को दिया है. इसके अलावा उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार सोय, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. करम सिंह मुंडा और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. किशोर सुरिन के मार्गदर्शन को भी अपनी सफलता में अहम बताया. अनुपम ने कहा कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार प्रेरित किया. इसी सहयोग के साथ उन्होंने परीक्षा की तैयारी की और बेहतर परिणाम हासिल किया.

ये भी पढ़ें: रिम्स डॉक्टर्स कॉलोनी की सड़क बीच से टूटकर क्षतिग्रस्त, स्कूल बसों और डॉक्टरों को हो रही परेशानी

मुंडारी विभाग में खुशी का माहौल

अनुपम की सफलता पर रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार सोय समेत अन्य शिक्षकों और अधिकारियों ने खुशी जतायी. उन्होंने अनुपम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रा के साथ-साथ पूरे मुंडारी विभाग और रांची विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है. विभाग के शिक्षकों ने अनुपम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही उन्हें आगे भी शैक्षणिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए नयी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola