सृष्टि की सुंदरता को समझें और उसकी रक्षा की जिम्मेदारी निभाएं : संत पापा लियो

Updated:
विज्ञापन

विश्व प्रार्थना दिवस के अवसर पर संत पापा लियो | Prabhat Khabar Network

संत पापा ने विश्व प्रार्थना दिवस पर सृष्टि की रक्षा और वैश्विक भाईचारे का आह्वान किया। जानें पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्होंने क्या महत्वपूर्ण संदेश दिए।

विज्ञापन

इस खबर को रोम से फादर सुशील टोप्पो ने प्रभात खबर के लिए भेजा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कस्तेल गंदोल्फो, इटली. सृष्टि की देख-रेख के लिए विश्व प्रार्थना दिवस के अवसर पर संत पापा लियो ने विश्वासियों से पृथ्वी और पूरी सृष्टि की सुंदरता पर चिंतन करने और उसकी रक्षा की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि अग्नि, वायु, जल, आकाश, पक्षियों और फूलों सहित पूरी सृष्टि सृष्टिकर्ता की महानता और प्रेम का संदेश देती है.

सृष्टि की मधुर आवाज को सुनें

संत पापा ने विश्वासियों से कहा कि वे रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी से कुछ समय निकालकर सृष्टि की मधुर आवाज को सुनें. इससे ईश्वर के साथ अपने संबंध को और गहरा करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि सृष्टि पर चिंतन करना वास्तविक पारिस्थितिक परिवर्तन की दिशा में पहला कदम है.

पांच सप्ताह तक चलेगा सृष्टि का मौसम

संत पापा ने सृष्टि के मौसम की शुरुआत का उल्लेख करते हुए बताया कि यह पांच सप्ताह की अवधि है. इस दौरान साझा घर यानी पृथ्वी की देखभाल के लिए प्रार्थना और जागरूकता पर विशेष जोर दिया जाता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानवता को सृष्टि के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने की जरूरत है. प्रकृति के विनाश के बजाय उसके संरक्षण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

विनाश के साधनों को जीवन बचाने के साधन में बदलें

संत पापा लियो ने विनाश के साधनों को जीवन की रक्षा, गरीबों की देखभाल, भूखों को भोजन उपलब्ध कराने और पर्यावरण संरक्षण के साधनों में बदलने की अपील की. उन्होंने कहा कि पृथ्वी सभी का साझा घर है और इसकी रक्षा करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है. प्रकृति के प्रति संवेदनशील होकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और बेहतर दुनिया तैयार की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: रांची विवि की अनुपम तोपनो ने UGC NET में 99.68 परसेंटाइल लाकर हासिल की JRF रैंक

संत फ्रांसिस की आध्यात्मिकता अपनाने का आह्वान

सृष्टि के मौसम की यह अवधि चार अक्टूबर को असीसी के संत फ्रांसिस की 800वीं वर्षगांठ के अवसर पर समाप्त होगी. संत पापा ने विश्वासियों से संत फ्रांसिस की आध्यात्मिकता को अपनाने की अपील की.

उन्होंने वैश्विक भाईचारे और सृष्टि की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति की देखभाल और मानवता की सेवा एक-दूसरे से जुड़ी हुई जिम्मेदारियां हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola