अब सदर अस्पताल रांची में बच्चों की न्यूरो संबंधी बीमारियों का भी होगा इलाज, 7 सितंबर से शुरू होगी पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी ओपीडी

Updated:
विज्ञापन

रांची का सदर अस्पताल

रांची सदर अस्पताल बच्चों के न्यूरोलॉजिकल रोगों के इलाज के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है. 7 सितंबर से शुरू हो रही पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी ओपीडी बच्चों को मिर्गी, सेरेब्रल पाल्सी और ऑटिज्म जैसी बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाएगी.

विज्ञापन

राजीव पांडेय, रांची

आपके शहर में

विज्ञापन

सदर अस्पताल रांची में बच्चों के मस्तिष्क का ओपीडी (पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी) सात सितंबर से शुरू होगा. सरकारी अस्पतालों में झारखंड का यह पहला पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी होगा. रिम्स सहित किसी भी मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं, इसलिए यह लाभदायक साबित होगा. परिजनों को मिर्गी, सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म और बच्चों के बौद्धिक विकास में देरी जैसी बीमारियों के इलाज के लिए महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा.

इसके लिए पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ प्रियंका साहू को नियुक्त किया गया है. ओपीडी का समय सोमवार और बुधवार तय किया गया है. सुबह 10 बजे ओपीडी 7 सितंबर से सोमवार और बुधवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मिलेगी सेवा. रिम्स सहित राज्य के किसी भी अस्पताल में अब तक पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी ओपीडी नहीं थी. सदर अस्पताल प्रबंधन ने डीएम न्यूरोलॉजी की डिग्रीधारक डॉ प्रियंका साहू को नियुक्त किया है. मिर्गी, सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म जैसी बीमारियों के इलाज के लिए महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा. सोमवार और बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेवा मिलेगी.

अब बच्चों का इलाज करेंगी विशेषज्ञ डॉक्टर

वर्तमान में बड़ों के न्यूरोलॉजी ओपीडी के लिए डॉ संजीव और डॉ आरिफ सेवा दे रहे हैं. अभी ये दोनों डॉक्टर ही बच्चों की समस्याओं का इलाज करते हैं, अब विशेषज्ञ डॉक्टर सेवा देंगी. अस्पताल प्रबंधन बच्चों के न्यूरोलॉजी ओपीडी को स्थापित करने में जुटा है, शीघ्र इसे संचालित किया जायेगा.

सदर अस्पताल में गैस्ट्रोलॉजी ओपीडी अब पांच दिन

अस्पताल में गैस्ट्रोलॉजी ओपीडी अब पांच दिन चलेगा. इसके लिए गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ अनिकेत ने योगदान दिया है. वह सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को शाम 4 बजे से ओपीडी में सेवा देंगे. इसके अलावा डॉ अखिलेश यादव भी इस सप्ताह योगदान देंगे. वह सुबह के ओपीडी में सेवा देंगे.

पहले से अस्पताल में सीनियर गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ जयंत घोष का ओपीडी बुधवार और गुरुवार को संचालित होता है. केवल दो दिन होने से मरीजों की भीड़ लगती थी, इसलिए विस्तार जरूरी हो गया था.

ये भी पढ़ें: School Holiday : 4 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल, जानें वजह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola