कान्हा के जन्मोत्सव में सजा रांची बाजार, लड्डू गोपाल के लिए टीवी से लेकर एसी तक

Updated:
विज्ञापन

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सजा बाजार (ai generated image)

रांची के बाज़ारों में जन्माष्टमी का उत्साह चरम पर है. इस बार लड्डू गोपाल के लिए सिर्फ पारंपरिक वस्तुएं ही नहीं, बल्कि टीवी, फ्रिज, मोबाइल जैसे आधुनिक सामान भी उपलब्ध हैं. 5 रुपये के मुकुट से लेकर 15 हजार की प्रतिमाओं तक, हर तरह की चीज़ें भक्तों को आकर्षित कर रही हैं.

विज्ञापन

Krishna Janmashtami: कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारी में रांची का बाजार भी पूरी तरह रंग गया है. इस बार लड्डू गोपाल के लिए सिर्फ मुकुट, बांसुरी और पोशाक ही नहीं, बल्कि टीवी, फ्रिज, कूलर, एसी, पलंग, खटिया और मोबाइल तक उपलब्ध हैं. यानी नन्हे कान्हा की छोटी-सी दुनिया को सजाने- संवारने के लिए बाजार में जरूरत का लगभग हर सामान मौजूद है. अलग-अलग आकार, डिजाइन और कीमतों में उपलब्ध इन सामानों की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साहहै. मथुरा, वृंदावन से लेकर गुजरात और कोलकाता तक से आये इन खास सामानों से जन्माष्टमी के पहले बाजार में रौनक बढ़ गयी है. (रिपोर्ट : पूजा सिंह)

आपके शहर में

विज्ञापन

कैरम-बैट से लेकर हाथी-घोड़ा और खेल खिलौने तक मिल रहे 

बाजार में कान्हा की हर छोटी-छोटी जरूरत के सामान के साथ-साथ खेल-खिलौने भी खास तौर पर मंगाये गये हैं. इसमें कान्हा की लकड़ी का पलंग, खटिया, एसी, कूलर, मोबाइल, टीवी, फ्रिज जैसे कई आइटम बिक रहे हैं. इसके अलावा खेल-खिलौने, हाथी, घोड़ा, मोर, लूडो, कैरम, बैट-बॉल, झुनझुना जैसे कई छोटे-छोटे खिलौने लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: JSSC CGL Paper Leak: CID ने की 20 संदिग्धों से पूछताछ, अब तक 8 अभ्यर्थी गिरफ्तार

5 रुपये के मुकुट से 15 हजार की राधा-कृष्ण प्रतिमा तक 

बाजार में बाल गोपाल के जीरो से लेकर 10 नंबर तक के साइज उपलब्ध हैं. ये खासकर पीतल और नक्काशी किये हुए हैं. वहीं, 15 से अधिक डिजाइन के झूले बिक रहे हैं, जो जीरो से 12 नंबर तक के साइज में उपलब्ध हैं. ये झूले पीतल, लकड़ी, कार्ड बोर्ड, प्लाई आदि से बने हुए हैं. वहीं, कान्हा के सामान्य ड्रेस 15-100 रुपये तक और डिजाइन किये गये स्टोन, मोती, सिक्वेंस वर्क वाले पोशाक 50-600 रुपये तक की रेंज में बिक रहे हैं. पगड़ी सेट 250-2500 रुपये तक की रेंज में है. इनमें 25 डिजाइन के साथ पगड़ी, वस्त्र, माला समेत अन्य आइटम शामिल हैं. 

वृंदावन और गुजरात से सजे रांची के बाजार

वस्त्र, झूले, खेल-खिलौने सहित कई आइटम हैं. इसमें सबसे ज्यादा लड्डू गोपाल के कई डिजाइन के बाल पसंद किये जा रहे हैं. ये सामान ज्यादातर मथुरा, वृंदावन, गुजरात, वेस्ट बंगाल सहित अन्य जगहों से मंगाये गये हैं. {राहुल मित्तल, मित्तल पूजा भंडार, अपर बाजार}

कुपीवाला वस्त्र और डिजाइनर झूले

बाजार में लड्डू गोपाल के वस्त्र से लेकर मुकुट, झूला, शृंगार, सामान, खेल-खिलौने सहित अन्य आइटम मंगाये गये हैं. सबसे ज्यादा कान्हा का कुपीवाला वस्त्र डिमांड में है. इसके अलावा उनके रोजमर्रा के सामान की भी बिक्रीहो रही है. {अमित कुमार, मां शक्ति पूजा भंडार, डोरंडा}

ये भी पढ़ें: झा}रखंड का रेवेन्यू कलेक्शन बेपटरी, 5 माह में हासिल हुआ महज एक-तिहाई लक्ष्य, जानिए कहां फंसा गणित?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola