रांची के पूर्व DDC सुनील सिंह ने आत्महत्या से पहले लिखा 8 पन्नों का सुसाइड नोट, पत्नी से कहा- माफ करना, साथ न दे सका

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

पूर्व डीडीसी सुनील कुमार सिंह ने आत्महत्या से पहले आठ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा. उन्होंने अपनी बीमारी और मानसिक तनाव को इसका कारण बताया. उन्होंने अपनी पत्नी के प्रति गहरा प्यार व्यक्त करते हुए उनसे माफी मांगी.

विज्ञापन

रांची : सिदो-कान्हू पार्क के पास विन्ध्यवासिनी अपार्टमेंट में रहनेवाले पूर्व डीडीसी सुनील कुमार सिंह ने 30 अगस्त को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या से पहले उन्होंने आठ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था. कहा था कि उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान किया है. उन्होंने आत्महत्या की वजह अपनी बीमारी और उससे पैदा हुए मानसिक तनाव को बताया है. लिखा कि वह डिप्रेशन की दवा भी ले रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

10 साल से बीमारी से जूझ रहे थे पूर्व DDC

करीब 10 वर्षों से बीमार थे. उन्हें डर लगता था कि कहीं वह मानसिक रूप से अस्वस्थ न हो जायें. पूर्व डीडीसी ने सुसाइड नोट में पत्नी का भी जिक्र किया है. लिखा कि उनकी पत्नी उनसे बेहद प्यार करती हैं. बार-बार उनके पास आने की जिद करती हैं, लेकिन वह मना कर देते थे. उन्होंने पत्नी से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनका साथ नहीं दे सके. उन्हें बीच में छोड़कर जा रहे हैं. उन्होंने पत्नी को दुनिया की सबसे प्यारी पत्नी बताया.

पंखे से लटका मिला था शव

सुसाइड नोट में डीडीसी ने अपनी अंतिम इच्छा भी लिखी है. उन्होंने कहा है कि उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाये. ज्ञात हो कि रविवार सुबह करीब नौ बजे नौकरानी ने उनके कमरे में पंखे से लटका उनका शव देखा था. पुलिस मौके पर पहुंची थी.

ये भी पढ़ें: झारखंड में बारिश से हाहाकार, उफन रहीं 4 बड़ी नदियां; आज इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola