TMC सांसद नदीमुल हक के रांची, कोलकाता और दिल्ली सहित कई ठिकानों पर ED की रेड
रांची के कोकर स्थित कार्यालय में ईडी की छापेमारी ( फोटो इनसेट- TMC राज्यसभा सांसद)
ईडी ने टीएमसी सांसद मोहम्मद नदीमुल हक के रांची, दिल्ली और कोलकाता स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई अवैध फंडिंग और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़ी है.
पंकज त्रिपाठी की रिपोर्ट रांचीः तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने रांची, दिल्ली और कोलकाता में एक साथ 7 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली सामग्री के प्रकाशन, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और कथित अवैध फंडिंग से जुड़ी शिकायतों की जांच के तहत की जा रही है.
आपके शहर में
जानें क्या है मामला
नदीमुल हक एक उर्दू अखबार के निदेशक हैं. बताया जा रहा है कि ईडी की यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के बिधाननगर थाने में दर्ज प्राथमिकी से जुड़े मामले में की जा रही है. आरोप है कि संदिग्ध माध्यमों से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल ऐसी गतिविधियों में किया गया, जिनसे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने का खतरा था.
ये भी पढ़ें- Sudivya Kumar Sonu ने गिरिडीह के लिए देखे थे बड़े सपने, पूरा होने से पहले ही छोड़ गए दुनिया
बैंक खातों और वित्तीय दस्तावेजों की जांच
छापेमारी के दौरान ईडी की टीमें सांसद और अखबार प्रबंधन से जुड़े बैंक खातों, वित्तीय दस्तावेजों और लेनदेन के रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं. एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित फंड का स्रोत क्या था और उसका इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया गया. ईडी की कार्रवाई रांची, दिल्ली और कोलकाता के सात ठिकानों पर एक साथ चल रही है. जांच एजेंसी संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और फंडिंग से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है. कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए